Contact for Advertisement 9919916171


झारखंड: एनटीपीसी कोल माइंस परियोजना की ट्रांसपोर्टिंग से बदहाल हुई सड़क, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश

- Photo by : social media

झारखंड  Published by: Md Samir , Date: 03/08/2026 03:53:36 pm Share:
  • झारखंड
  • Published by: Md Samir ,
  • Date:
  • 03/08/2026 03:53:36 pm
Share:

विस्तार

झारखंड: हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड में एनटीपीसी कोल माइंस परियोजना से जुड़ी भारी वाहनों की आवाजाही के कारण क्षेत्र की एक प्रमुख सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पांडू पंचायत को केरेडारी प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क भारी ट्रांसपोर्टिंग के चलते बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण हर दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, मजदूरों और राहगीरों को इस मार्ग से गुजरने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के साथ-साथ भारी वाहनों से उड़ने वाली धूल भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क की जर्जर हालत के बावजूद अब तक एनटीपीसी प्रबंधन और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से समस्या के समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत और धूल नियंत्रण के उपाय नहीं किए गए तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन और एनटीपीसी प्रबंधन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने, नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने तथा भारी वाहनों के संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो ग्रामीण और मजदूर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।