-
☰
उत्तर प्रदेश: नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, अंडरपास में गिरी डीसीएम, दो की गई जान
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: खजनी तहसील के समीप फतेहपुर कानपुर से आ रही एक तेज रफ्तार डीसीएम यूपी-78 जेएन 4790 आज सबेरे 4.30 बजे अचानक डिवाइडर से टकरा कर हरनहीं अंडरपास से नीचे जा गिरी, हादसा इतना जबरदस्त था कि तेज धमाके और भड़भड़ा कर भारी वाहन गिरने के शोर से आसपास के लोग सहम उठे और तत्काल घटना की सूचना निकट स्थित बांसगांव थाने की हरनहीं चौकी पुलिस को दी गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: खजनी तहसील के समीप फतेहपुर कानपुर से आ रही एक तेज रफ्तार डीसीएम यूपी-78 जेएन 4790 आज सबेरे 4.30 बजे अचानक डिवाइडर से टकरा कर हरनहीं अंडरपास से नीचे जा गिरी, हादसा इतना जबरदस्त था कि तेज धमाके और भड़भड़ा कर भारी वाहन गिरने के शोर से आसपास के लोग सहम उठे और तत्काल घटना की सूचना निकट स्थित बांसगांव थाने की हरनहीं चौकी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे हरनहीं चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ डीसीएम में सवार दोनों घायलों का रेस्क्यू किया और उन्हें डीसीएम से बाहर निकाला गया, किंतु हादसे में दोनों की मौत हो गई। मृतकों की उम्र करीब 45-46 वर्ष बताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि डीसीएम पर कानपुर जिले का पासिंग नंबर यूपी-78 दर्ज है, और उस पर फार्च्यून कंपनी का माल लदा हुआ था। माना जा रहा है कि तेज रफ्तार डीसीएम चालक को सबेरे नींद की झपकी आई होगी और अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद उसे तोड़ते हुए डीसीएम अंडरपास तोड़ कर नीचे समा गई है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों को दूर हटाया और दोनों मृतकों के शव को डीसीएम वाहन से बाहर निकाल कर अपने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज एसआई राजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित थाने को सूचना भेज दी गई है, दोनों मृतकों (ड्राइवर खलासी) की शिनाख्त नहीं हो पायी है। उनके परिजनों के आने पर शवों की पहचान हो पाएगी।
गुजरात: शिनोर पुलिस ने की छापेमारी, अवैध विदेशी शराब के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: अमरजीत यादव का सरकार पर हमला, छात्र आंदोलन और संसद की कार्यशैली पर उठाए सवाल
मध्य प्रदेश: नए कलेक्टर ने संभाली कमान, जनकल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान पुलिस ने वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
बिहार: बथना नदी में डूबने से किशोर की हुई मौत, शव की तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ
झारखंड: एनटीपीसी कोल माइंस परियोजना की ट्रांसपोर्टिंग से बदहाल हुई सड़क, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश