Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: 75 वर्षीय माखनलाल वेद को मृत घोषित किया गया, अंतिम तैयारी के बीच जिंदा पाए गए

- Photo by : social media

मध्य प्रदे  Published by: Nitin Lahore , Date: 07/11/2025 11:56:31 am Share:
  • मध्य प्रदे
  • Published by: Nitin Lahore ,
  • Date:
  • 07/11/2025 11:56:31 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: एरोड्रम क्षेत्र के राजनगर में शनिवार दोपहर एक चमत्कार जैसा मामला सामने आया। 75 वर्षीय माखनलाल वेद, जिन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर अस्पताल से घर भेज दिया था। 

विस्तार

मध्य प्रदेश: एरोड्रम क्षेत्र के राजनगर में शनिवार दोपहर एक चमत्कार जैसा मामला सामने आया। 75 वर्षीय माखनलाल वेद, जिन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर अस्पताल से घर भेज दिया था। अंतिम यात्रा की तैयारी के बीच अचानक सांसें चलने लगीं। परिवार में मची अफरातफरी कुछ ही देर में हैरानी और खुशी में बदल गई।जानकारी के मुताबिक माखनलाल वेद को 1 नवंबर को ब्रेन हेमरेज हुआ था और वे चोइथराम अस्पताल में भर्ती थे। आज दोपहर करीब 1 बजे उन्हें वेंटिलेटर से हटाया गया और बाद में मृत घोषित कर दिया गया। शव घर आ गया, रिश्तेदार जुट गए, अंतिम क्रिया की सामग्री तक मंगवा ली गई। लेकिन कपड़े बदलाने के दौरान शरीर में हलचल और धड़कनें महसूस हुईं। तुरंत डॉक्टर को बुलाया गया। चेकअप में पता चला—वेद जीवित हैं, शरीर में मूवमेंट है, हालांकि फिलहाल मस्तिष्क रेस्पॉन्स नहीं कर रहा। नगर निगम से वर्ष 2017 में रिटायर्ड हुए माखनलाल वेद के परिजन अब अस्पताल में दोबारा उपचार की तैयारी कर रहे हैं। इतने बड़े अस्पताल में किसी मरीज को मृत घोषित करने से पहले क्या सभी पैरामीटर पर जांच ज़रूरी नहीं? और अगर परिवार सीधे अंतिम संस्कार की ओर बढ़ जाता, तो।