-
☰
मध्य प्रदेश: शीतला सप्तमी पर धौलखेड़ा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: आज नानपुर से दो किलोमीटर दूर धौलखेड़ा स्थित शीतला माता मंदिर पर आस्था का सैलाब दिखाई दिया |
विस्तार
मध्य प्रदेश: आज नानपुर से दो किलोमीटर दूर धौलखेड़ा स्थित शीतला माता मंदिर पर आस्था का सैलाब दिखाई दिया। ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर पर झंडा लगया जात है। उसके बाद दर्शन करने वालों का क्रम प्रारंभ होता है। अलसूबह से माता बहनो ने मंदिर जाकर पूजा अर्चना की गई। चेत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी को शीतला सप्तमी के रूप मनाकर माता से रोगों से रक्षा और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की जाती है। इस दिन माता को बासी भोजन की प्रसादी चढाई जाती है। सुबह पांच बजे से दर्शन करने वाले महिला पुरुष की लंबी लंबी लाइन देखी गई!दोपहर मे आरती की जाती है। मंदिर को एक दिन पूर्व रंग रंगाई के साथ साफ सफाई कर टेंट की व्यवस्था की जाती है। मंदिर प्रांगण मे सुबह से ही गन्ना रस, गुल्फी सहित अन्य ठन्डे पेय पदार्थ की दुकाने लग जाती है। मान्यता है की सप्तमी के एकदिन पूर्व हिन्दू परिवारों मे ठंडा भोजन बनाया जाता है। अगले दिन इसी भोजन को खाया जाता है। हिन्दू समाज मे एक दूसरे के घर पहुंचकर शीतला सप्तमी की शुभकामनायें देकर ठंडा भोजन परोसा जाता है। भीषण गर्मी को ध्यान मे रखते हुए समिति द्वारा ठंडा पानी की व्यवस्था की जाती है। मंदिर की अधिक दूरी होने के कारण पुलिस प्रशासन के जवान सुरक्षा के लिए तैनात किये जाते है।
छत्तीसगढ़: युवाओं को सेना में करियर के लिए प्रेरित करने लिए अभियान किया शुरू
उत्तर प्रदेश: महोबा कबरई स्टोन क्रेशर मंडी में आयकर विभाग ने मारी छापेमारी
उत्तर प्रदेश: गैस आपूर्ति संकट पर IEA ने डीएम गौतम बुद्ध नगर को सौंपा ज्ञापन
मध्य प्रदेश: श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक, होली मिलन समारोह आयोजित
गुजरात: शीतला सप्तमी पर भव्य गरबा महोत्सव, माता से मांगी मनोकामना होती है पूरी
गुजरात: वार्ड 4 में सफाई व्यवस्था विफल, गंदगी से ग्रामीण हुए परेशान