Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक, होली मिलन समारोह आयोजित

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Durgesh Kumar Gupta , Date: 11/03/2026 03:54:36 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Durgesh Kumar Gupta ,
  • Date:
  • 11/03/2026 03:54:36 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: ब्योहारी-भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लाक इकाई ब्योहारी  की बैठक विश्राम गृह में आयोजित हुई, जिसमें संगठन को मजबूत करने सहित होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि तहसीलदार राज कुमार कोल एवं नायब तहसीलदार अजय पांडेय उपस्थित रहे।

विस्तार

मध्य प्रदेश: ब्योहारी-भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लाक इकाई ब्योहारी  की बैठक विश्राम गृह में आयोजित हुई, जिसमें संगठन को मजबूत करने सहित होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि तहसीलदार राज कुमार कोल एवं नायब तहसीलदार अजय पांडेय उपस्थित रहे। सभी पत्रकार साथियों ने होली मिलन कार्यक्रम के दौरान सभी साथियों ने एक दूसरे को गुलाल लगा गले मिल कर होली की बधाई दी एवं एक दूसरे के साथ सुख दुख में खड़े रहने का संकल्प लिया। एवं बरिष्ठ पत्रकार विजय गुप्ता कार्यकारी अध्यक्ष के वैवाहिक वर्षगांठ तथा संदीप गुप्ता ब्लाक उपाध्यक्ष के जन्मदिन पर केक काटकर सभी पत्रकार साथियों ने उन्हें बधाई दी। आयोजित बैठक में बरिष्ठ पत्रकार विजय गुप्ता, नीलेश सोनी, अरुण तिवारी, सतीश तिवारी,रामराज गुप्ता, बीके. तिवारी, संजय सिंह दुर्गेश गुप्ता, विकास शर्मा सुरेंद्र नामदेव, संदीप गुप्ता, संजय जैसवाल, बालेश्वर द्विवेदी, त्रिवेंद्र सिंह, सहित समाजसेवी सीतेश त्रिवेदी, बसंत साहू, सामिल रहे।