Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: महोबा कबरई स्टोन क्रेशर मंडी में आयकर विभाग ने मारी छापेमारी
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ranu , Date: 11/03/2026 03:58:39 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ranu ,
  • Date:
  • 11/03/2026 03:58:39 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: महोबा जिले के कबरई स्थित प्रसिद्ध स्टोन क्रेशर मंडी में आज सुबह आयकर विभाग की टीमों ने अचानक छापेमारी कर दी। सुबह से ही आयकर विभाग के अधिकारी अलग-अलग क्रेशर प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर दस्तावेजों और लेन-देन से संबंधित अभिलेखों की गहन जांच कर रहे हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महोबा जिले के कबरई स्थित प्रसिद्ध स्टोन क्रेशर मंडी में आज सुबह आयकर विभाग की टीमों ने अचानक छापेमारी कर दी। सुबह से ही आयकर विभाग के अधिकारी अलग-अलग क्रेशर प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर दस्तावेजों और लेन-देन से संबंधित अभिलेखों की गहन जांच कर रहे हैं। छापेमारी की सूचना मिलते ही मंडी में हड़कंप मच गया। कई क्रेशर संचालक अपने प्रतिष्ठानों में ताले डालकर मौके से गायब हो गए। आयकर विभाग की टीमें क्रेशर कारोबार से जुड़े वित्तीय लेन-देन और कर संबंधी दस्तावेजों की पड़ताल में जुटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान कई प्रतिष्ठानों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं और अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है और देर शाम तक और भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की संभावना जताई जा रही है।