Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: ईरान-इजरायल युद्ध की चर्चा से महोबा में गैस बुकिंग की मची होड़

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ranu , Date: 11/03/2026 11:27:33 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ranu ,
  • Date:
  • 11/03/2026 11:27:33 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: महोबा में ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान गैस एजेंसियों द्वारा कोटा घटाने की चर्चाओं और कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति बंद होने की जानकारी मिलते ही परेशान उपभोक्ताओं की भीड़ गैस एजेंसी पहुंचकर गैस की एडवांस बुकिंग कराने के लिए मजबूर हो रही है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महोबा में ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान गैस एजेंसियों द्वारा कोटा घटाने की चर्चाओं और कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति बंद होने की जानकारी मिलते ही परेशान उपभोक्ताओं की भीड़ गैस एजेंसी पहुंचकर गैस की एडवांस बुकिंग कराने के लिए मजबूर हो रही है। अचानक ग्राहकों की भीड़ बढ़ने और कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति बंद होने से एजेंसी संचालक भी परेशान नजर आ रहे हैं। दरअसल ईरान-इजरायल के युद्ध के दौरान कच्चे तेल की आपूर्ति घटने की चर्चाओं का असर अब महोबा जिले में भी नजर आने लगा है। कॉमर्शियल सिलेंडरों की ब्रिक्री पर रोक और एजेंसियों का कोटा घटाने की चर्चाओं से परेशान उपभोक्ता अब गैस एजेंसी पहुंचकर गैस की बुकिंग करा रहे हैं। गैस एजेंसियों में पहुँचे ग्राहकों को सर्वर डाउन होने के चलते बुकिंग कराने और सिलेंडर लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।  उपभोक्ता घंटों सिलेंडर के  लिए गैस गोदाम के बाहर डेरा जमाए बैठे रहे।

 

उपभोक्ता ईरान इजरायल के युद्ध को लेकर गैस की कमी की चर्चाओं को सुनकर गैस सिलेंडर भरवाने के लिए पहुंचे है। दूसरी तरफ कॉमर्शियल सिलेंडर का कोटा कम होने से शादी विवाह सहित अन्य कार्यक्रमों में घरेलू  गैस खपाने के आसार बढ़ गए है जिससे आने वाले दिनों में घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर परेशानी बढ़ने के आसार दिख रहे है। मामले को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि कॉमर्शियल सिलेंडर की कमी का असर घरेलू गैस की खपत बढ़ने पर पड़ सकता है। शादी विवाह में कॉमर्शियल सिलेंडर न मिलने पर घरेलू का उपयोग बढ़ सकता है।  फिलहाल जनपद में पर्याप्त मात्रा में गैस की व्यवस्था है। कॉमर्शियल सिलेंडर का विकल्प लोग घरेलू गैस सिलेंडर से पूरा करने की तैयारी कर रहे हैं। पूरे मामले में नजर बनाकर रखी जा रही है।