Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: मृत घोषित बुजुर्ग माखनलाल वेद अंतिम तैयारी के बीच जिंदा पाए गए
 

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Nitin Lahore , Date: 07/11/2025 12:03:31 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Nitin Lahore ,
  • Date:
  • 07/11/2025 12:03:31 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: एरोड्रम के राजनगर में ऐसा मामला जिसने पूरे शहर को हिला दिया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: एरोड्रम के राजनगर में ऐसा मामला जिसने पूरे शहर को हिला दिया। 75 साल के माखनलाल वेद को चोइथराम अस्पताल ने मृत घोषित किया। शव घर पहुंच गया। रिश्तेदार जुट गए। अंतिम क्रिया की तैयारी भी हो गई। लेकिन अंतिम यात्रा से ठीक पहले अचानक शरीर में मूवमेंट हुआ। धड़कनें महसूस हुईं और बुज़ुर्ग जिंदा मिले। माखनलाल वेद को 1 नवंबर को ब्रेन हेमरेज हुआ था। डॉक्टरों ने आज दोपहर 1 बजे वेंटिलेटर हटाया, कुछ देर बाद मृत बताया और फिर ये बड़ा ट्विस्ट। अब सवाल यही इतने बड़े अस्पताल में मौत घोषित करने से पहले चेकलिस्ट कहाँ गायब हो जाती है? और अगर परिजन कुछ देर और नहीं देखते क्या ये “जिंदा इंसान” भी चिता पर भेज दिया जाता? इस घटना ने मेडिकल सिस्टम पर बड़ा प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।