-
☰
मध्य प्रदेश: PDS खाद्यान्न की अवैध खरीद का हुआ भंडाफोड़, 6.5 क्विंटल किए गए जब्त
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: बालाघाट जिले के किरनापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम परसवाड़ा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के खाद्यान्न की अवैध खरीदी का मामला सामने आया है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: बालाघाट जिले के किरनापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम परसवाड़ा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के खाद्यान्न की अवैध खरीदी का मामला सामने आया है। किरनापुर के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मिलन तिवारी ने 24 मार्च 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई कर 6.50 क्विंटल खाद्यान्न जब्त किया है। उचित मूल्य दुकान के हितग्राहियों से किसी अन्य व्यक्ति द्वारा खाद्यान्न खरीदी किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मिलन तिवारी द्वारा ग्राम परसवाड़ा निवासी राजेश पांचे के घर का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान उसके घर में 4.50 क्विंटल चावल एवं 2 क्विंटल गेहूं पाया गया, जो कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित किए जाने वाला खाद्यान्न था। मौके पर ही उक्त कुल 6.50 क्विंटल खाद्यान्न को जब्त कर उचित मूल्य दुकान परसवाड़ा की विक्रेता श्रीमती सीमा मरठे की सुपुर्दगी में दे दिया गया। प्रशासन द्वारा इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई के लिए प्रकरण कलेक्टर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्यान्न के दुरुपयोग या अवैध व्यापार में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बिहार: श्मशान-कब्रिस्तान संचालन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया आयोजित
मध्य प्रदेश: आचार्य नित्यसेन सूरीश्वरजी का किया गया भव्य मंगल प्रवेश
उत्तर प्रदेश: वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 11 बाइक हुई बरामद
उत्तर प्रदेश: एलपीजी पर नए नियम लागू, 25 दिन बाद मिलेगा सिलेंडर
छत्तीसगढ़: भूमिहीन मजदूरों को 10-10 हजार की सहायता राशि की गई वितरण