-
☰
मध्य प्रदेश: जंगल में तेंदुए का हमला, ग्रामीणों ने बचाई बच्ची की जान
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मुंदी शनिवार को पुनासा-नर्मदा नगर वन क्षेत्र मे बड़ा हादसा हों गया।मिली जानकारी के अनुसार नर्मदा नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुनासा चौकी के जंगल में एक बड़ा हादसा सामने आया है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: मुंदी शनिवार को पुनासा-नर्मदा नगर वन क्षेत्र मे बड़ा हादसा हों गया।मिली जानकारी के अनुसार नर्मदा नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुनासा चौकी के जंगल में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां 10 साल की एक मासूम बच्ची महुआ बीनने जंगल गई थी, तभी अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुआ बच्ची के सिर को पकड़कर उसे जंगल की ओर ले जाने लगा। घटना के दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए पत्थर मारकर तेंदुए को भगाया और बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों के साथ बच्ची को तुरंत पुनासा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में खंडवा जिला अस्पताल रेफर किया गया। विदित हो कि नर्मदा नगर और मांधाता क्षेत्र के जंगलों में तेंदुए की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं।इससे पहले भी कई बार तेंदुए द्वारा मवेशियों का शिकार किया जा चुका है, और कई जगहों पर तेंदुए के दिखने के वीडियो भी सामने आए हैं। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।
छत्तीसगढ़: पीएम आवास योजना की सख्त समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई तेज
हरियाणा: जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्या मंत्री सैनी रहे मौजूद, स्वच्छता अभियान पर दिया गया जोर
छत्तीसगढ़: नवोदय विद्यालय का 100% रिजल्ट, 81 में से सभी विद्यार्थी पास
मध्य प्रदेश: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग
छत्तीसगढ़: मनरेगा की बड़ी सफलता, पनारी नाले से गांव में लौटी खुशहाली
उत्तर प्रदेश: सीबीएसई बोर्ड में 98% रिजल्ट लेकर आरोही मौर्या बनी भदोही की नई टॉपर