Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: जिला सहकारी बैंक की बड़ी समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न, ऋण वसूली पर दिया गया जोर

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ashok Mahule , Date: 30/05/2026 11:40:41 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Ashok Mahule ,
  • Date:
  • 30/05/2026 11:40:41 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: बालाघाट जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट के सभाकक्ष में 28 मई को शाखा प्रबंधकों, पर्यवेक्षकों एवं संस्था प्रबंधकों की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

मध्य प्रदेश: बालाघाट जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट के सभाकक्ष में 28 मई को शाखा प्रबंधकों, पर्यवेक्षकों एवं संस्था प्रबंधकों की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक मृणाल मीना के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। इस दौरान बैंक के सीईओ अभिनव सिंह बघेल एवं प्रबंधक लेखा पी. जोशी ने बैंकिंग कार्यों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की। बैठक में ऋण वसूली की वन-टू-वन समीक्षा करते हुए सीईओ अभिनव सिंह बघेल ने सभी शाखाओं को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गत वर्ष की तुलना में कम वसूली होने पर संबंधित शाखाओं एवं समितियों के विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी, जबकि बेहतर प्रदर्शन करने वाली शाखाओं और समितियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

उन्होंने समिति कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कालातीत एवं अकालातीत कृषकों से घर-घर संपर्क कर वसूली कार्य को प्रभावी ढंग से पूरा करें। बैठक में खरीफ ऋण वितरण, वर्ष 2025-26 के कृषि ऋणों की समीक्षा, शाखा समायोजन, समिति निरीक्षण, पैक्स कम्प्यूटरीकरण एवं “सहकारी से समृद्धि” अभियान की भी समीक्षा की गई। सीईओ श्री बघेल ने समितियों को अतिरिक्त आय के स्रोत बढ़ाने के लिए अन्य व्यवसायों हेतु आवेदन करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पैक्स समिति मोरवाही द्वारा इफको मार्ट प्रारंभ किया गया है, जिससे समिति को लाभ प्राप्त हुआ है।

बैठक में समितियों के पुनर्गठन, मध्यमकालीन ऋण प्रकरण तैयार करने, समिति कर्मचारियों के खातों के संधारण, मत्स्य पालन एवं पशुपालन केसीसी प्रकरणों की समीक्षा भी की गई। साथ ही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना से अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को जोड़ने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर चार्टर्ड अकाउंटेंट रविन्द्र वैद्य ने नए आयकर अधिनियम में हुए परिवर्तनों की जानकारी देते हुए कहा कि टीडीएस, पैन कार्ड एवं आधार कार्ड बैंकिंग कार्यों में अनिवार्य हैं तथा खाताधारकों की केवाईसी समय पर पूर्ण करना आवश्यक है। उन्होंने बैंक कर्मचारियों से आरबीआई एवं नाबार्ड के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में प्र. विपणन अधिकारी अशोक भवरे, शाखा प्रबंधक आशीष मिश्रा, ऋषि बिसेन, सुनील राहंगडाले, प्रकाश साहू, ऋषि हरिनखेड़े, मोरेश्वर फुंडे, ज्ञानचंद नेवारे, जयकुमार नंदनवार, आई.आर. भगत, मुकेश ठाकरे, गिरीश हनवत, रत्नषोघ भूरे, दीपक देशमुख, राजेश दुबे, अनिरुद्ध वागदे, दीनदयाल ठाकरे, दिलीप रामटेके, श्रीमती भूमेश्वरी नागेश्वर, श्रीमती लता गौतम, सारंग बिसेन, रौनक चैकसे, नीरज बिसेन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।