Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: ओवरब्रिज निर्माण के दौरान आवागमन बाधित न हो, प्रशासन ने तैयार किया वैकल्पिक मार्ग

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Jugesh Kumar , Date: 30/05/2026 11:25:28 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Jugesh Kumar ,
  • Date:
  • 30/05/2026 11:25:28 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ के समक्ष जनसुनवाई के दौरान जनप्रतिनिधिगण, मीडिया प्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा रॉबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान फाटक बंद होने से आमजन को होने वाली संभावित आवागमन समस्याओं के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ के समक्ष जनसुनवाई के दौरान जनप्रतिनिधिगण, मीडिया प्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा रॉबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान फाटक बंद होने से आमजन को होने वाली संभावित आवागमन समस्याओं के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। प्रार्थना पत्र में अवगत कराया गया कि उक्त मार्ग बिहार को जोड़ने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है तथा रेलवे क्रॉसिंग के पूर्वी क्षेत्र की अधिक आबादी का प्रतिदिन आवागमन इसी मार्ग से होता है। ऐसे में ओवरब्रिज निर्माण के दौरान वैकल्पिक, पैदल व बाइक हेतु मार्ग व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए उपजिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज श्री अश्वनी कुमार, सी0ओ0 सीटीं श्री रणधीर मिश्रा एवं रेलवे विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर समस्या के निराकरण हेतु निर्देशित किया।

 

निर्देश के क्रम में प्रशासन एवं रेलवे विभाग की संयुक्त टीम द्वारा स्थल निरीक्षण कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से वार्ता की गई। निरीक्षण के दौरान रेलवे ओवरब्रिज निर्माण स्थल के समीप एक वैकल्पिक स्थान चिन्हित किया गया, जहां से आमजन के पैदल आवागमन एवं बाइक संचालन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है। प्रस्तावित व्यवस्था पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने सहमति व्यक्त की तथा इसे जनहित में उपयुक्त बताया। रेलवे विभाग के अधिकारियों द्वारा भी उक्त व्यवस्था पर सहमति प्रदान करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।