Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: रेडक्रॉस के रक्तदान शिविर हुआ आयोजित, 120 यूनिट रक्त संग्रह ब्लड बैंक में भेजा गया

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Radheshyam Gurjar , Date: 13/04/2026 11:09:01 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Radheshyam Gurjar ,
  • Date:
  • 13/04/2026 11:09:01 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: खंडवा जिले मे निर्मित संत सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना की शिवरिया टाउनशिप स्थित चिकित्सालय में शनिवार को रेडक्रॉस सोसाइटी खंडवा द्वारा श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय खंडवा एवं एम वाय हॉस्पिटल इंदौर के ब्लड बैंक यूनिट के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: खंडवा जिले मे निर्मित संत सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना की शिवरिया टाउनशिप स्थित चिकित्सालय में शनिवार को रेडक्रॉस सोसाइटी खंडवा द्वारा श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय खंडवा एवं एम वाय हॉस्पिटल इंदौर के ब्लड बैंक यूनिट के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रातः 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक चले इस विशाल रक्तदान शिविर में 120 यूनिट रक्त संग्रह करके इंदौर और खण्डवा की ब्लड बैंक में भेजा गया। इस अवसर पर रेड़क्रॉस सोसाइटी के चैयरमेन अखिलेश गुप्ता ने कहा कि रक्तदान महादान है, इसका उत्पादन किसी उद्योग में नही हो सकता इसके लिए मानव सेवा भाव से सहयोग ही आवश्यक है। रेडक्रॉस सोसाइटी के वाईस चैयरमेन आशीष अग्रवाल ने कहा कि रेडक्रॉस पूरे विश्व मे मानव सेवा, आपदा सेवा में सदैव सक्रिय रहती है।

 

कार्यक्रम के विशेष अतिथि पावर प्लांट के मुख्य अभियंता जे. सी. जूनवाल ने इंदौर ,खंडवा के ब्लड बैंक से आये सभी सहयोगियों एवं रेडक्रॉस समिति के सभी सदस्यों का इस आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इंदौर ब्लड बैंक से आये डॉ नरेंद्र वर्मा ने कहा कि इंदौर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में प्रदेश और इस निमाड़ अंचल से मरीज इलाज के लिए पहुचते है आज के रक्तदान शिविर में एकत्र रक्त की हर यूनिट उन सभी गंभीर मरीजो के लिए अमृत सिद्ध होगी। पावर प्लांट के अतिरिक्त मुख्य अभियंता आर के साहू ने कहा कि आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी मरीज के लिए जीवनदान हो सकता है, अतः नियमित रूप से रक्तदान करें। उन्होंने कहा कि पावर प्लांट द्वारा रेड़क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से इस तरह के आयोजन नियमित अंतराल पर किये जायेंगे। कार्यक्रम के अंत मे आभार प्रदर्शन चार्टड अकाउंटेंट पवन साहनी ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन सहायक अभियंता सौरभ श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर रेडक्रॉस समिति खण्डवा के योगेंद्र कोटवाले, सुरेंद्र सोलंकी और अनिल बाहेती सहित पावर प्लांट परिवार से अतिरिक्त मुख्य अभियंता एम के कोरी सहित स्टाफ एवं परिजन उपस्थित रहे।