-
☰
Molestation of a Woman: चलते ऑटो में हुई महिला के साथ बदसलूखी, आरोपियों की तलाश जारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहाँ एक महिला के साथ चलते ऑटो में मारपीट और बदतमीज़ी की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहाँ एक महिला के साथ चलते ऑटो में मारपीट और बदतमीज़ी की गई। वेव सिटी की रहने वाली पीड़िता 16 अप्रैल को नोएडा से अपनी ड्यूटी पूरी कर ऑटो से घर लौट रही थीं, तभी ऑटो में सवार एक दंपती के गाली-गलौज का विरोध करने पर ऑटो सवार दंपत्ति ने महिला के साथ मारपीट की। आरोपियों ने बीच सड़क पर महिला के बाल पकड़कर खींचे, थप्पड़ मारे और आपत्ति जताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जानिए पूरा मामला आखिर है क्या। पीड़िता के आरोप पीड़िता का आरोप है कि पुरुष फोन पर अभद्र गालियां दे रहा था और जब पीड़िता ने इस पर आपत्ति जताई तो दोनों मिलकर पीड़िता के साथ बदतमीज़ी करने लगे और सारी हदे तो तब पार हो गई, जब महिला ने उसके हाथ पकड़ लिए और साथ ही बैठे आदमी ने उसके चेहरे पर लगातार थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। इतना ही नहीं उन्होंने पीड़िता को चलते वाहन से बाहर धकेलने का भी प्रयास किया। इसी हाथापाई के दौरान महिला का मोबाइल फोन सड़क पर गिर गया और चश्मा भी टूट गया, जब पीड़िता ने शोर मचा कर जबरन ऑटो रुकवाने की और अपना सामान उठाने की कोशिश की तो उसके आवाज़ पास की खड़े एक यात्री ने सुनी और उसकी जान बचाई। इसी बीच और भी कई लोग शोर-शराबा सुनकर इकट्ठा होने लगे और कुछ लोगों ने आरोपियों से उनके नाम पूछे, जिनकी पहचान नसीम और मोमीना खातून के रूप में हुई है। पीड़िता ने आपने साथ हुई बदसलूकी की शिकायत तुरंत पुलिस को दी और विजयनगर पुलिस ने भी देरी न करते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ऑटो चालक और आरोपी दंपती की पहचान करने के लिए रूट के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी के अनुसार महिला सुरक्षा से जुड़े इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और सभी आरोपी जल्द से जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
पुलिस की कार्रवाई
CG Crime News: पत्नी की डांट बनी पति की मौत का कारण, जांच में जुटी पुलिस
UP Crime News: अवैध शक बना हिंसा की वजह, पड़ोसी पर हमला कर आरोपी हुआ गिरफ्तार
Up Crime News: 10वी में 92 परसेंट आने मासूम ने की आत्महत्या, दोस्तों को ये भेजा आखिर नोट
Dowry Harassment Case: दहेज प्रताड़ना से परेशान युवक ने करी आत्महत्या, मरने से पहले बनाया वीडियो
उत्तर प्रदेश: 24 घंटे में पुलिस का एक्शन: युवती हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार