Contact for Advertisement 9919916171


UP Crime News: अवैध शक बना हिंसा की वजह, पड़ोसी पर हमला कर आरोपी हुआ गिरफ्तार

- Photo by : social media

शुभि शिखा नयाल उत्तर प्रदेश   Published by: , Date: 18/04/2026 05:35:14 pm Share:
  • शुभि शिखा नयाल उत्तर प्रदेश
  • Published by: ,
  • Date:
  • 18/04/2026 05:35:14 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद से एक चौका देने वाली खबर सामने आ रही हैं, जहां एक युवक ने अपने शक के चलते पड़ोसी पर जानलेवा हमला किया हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद से एक चौका देने वाली खबर सामने आ रही हैं, जहां एक युवक ने अपने शक के चलते पड़ोसी पर जानलेवा हमला किया हैं। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जानिए क्या हैं मामला? दरअसल ये मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया हैं, जहाँ एक युवक को लगता था की उसकी पत्नी का पड़ोसी के साथ अफैर चल रहा हैं। इसी शक के चलते उसने पड़ोसी अभिषेक पर अचानक हमला कर दिया। अचानक हुई इस घटना से पुरे इलाके में हड़कंप मच गया। 

शक के चलते पड़ोसी पर किया हमला  

यह घटना गाजियाबाद के विजयनगर के सिद्धार्थ विहार में स्तिथ गोकुलधाम सोसाइटी में 16 अप्रैल की शाम को हुई थी, जहां अभिषेक नाम का युवक बाइक से गोकुलधाम सोसाइटी गेट नंबर-1 के सामने से जा रहा था तभी उसी सोसाइटी में रहने वाला नितिन अचानक पीछे से तलवार लेकर पहुंचा और अभिषेक पर हमला कर दिया। इसी बीच दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। अचानक हुए इस घातक हमले से अभिषेक जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी नीतिन का गुस्सा यहीं तक नहीं रुका उसने फिर से वार करने की कोशिश करी। तलवार लगने से अभिषेक का कान बुरी तरह कट गया। इस घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश करी। अभिषेक को लोग आनन-फानन में  
अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ उसका इलाज जारी हैं। 

पुलिस की कार्रवाई 

घटना के बाद पीड़ित अभिषेक की रिपोर्ट पर विजयनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नितिन को गिरफ्तार कर लिया हैं। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है। इन सीसीटीवी फुटेज को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना हैं की मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और जो भी साबुत सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।