Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: शॉर्ट सर्किट से घर जलकर हुआ राख, परिवार हुआ बेघर

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Jaibeer Singh , Date: 10/02/2026 12:21:28 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Jaibeer Singh ,
  • Date:
  • 10/02/2026 12:21:28 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: ग्राम खोहरा ठाकरान में बीती रात अचानक हुए शॉर्ट सर्किट ने एक गरीब परिवार की ज़िंदगी तबाह कर दी।

विस्तार

राजस्थान: ग्राम खोहरा ठाकरान में बीती रात अचानक हुए शॉर्ट सर्किट ने एक गरीब परिवार की ज़िंदगी तबाह कर दी। जगवीर सिंह पुत्र बहादुर सिंह शेखावत के कच्चे मकान में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर बैड, बिस्तर, अलमारी, कपड़े, घरेलू सामान सहित पूरा आशियाना जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि समय रहते परिवार के सदस्य बाहर निकल आए, वरना बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था। ग्रामीणों ने बताया कि जगवीर सिंह बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं, इस घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है और खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। घटना की सूचना पर ग्राम पंचायत तिगांवा के सरपंच संदीप तंवर एवं पूर्व सरपंच शेर सिंह मौके पर पहुँचे और पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शॉर्ट सर्किट से हुए नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाए।  पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से मुआवजा दिया जाए। रहने और खाने की अस्थायी व्यवस्था की जाए। इस मौके पर पूर्व सरपंच शेर सिंह, सरपंच संदीप तंवर, दीपक शेखावत, राजू, पत्रकार जयबीर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।