-
☰
उत्तर प्रदेश: नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, 10 दुकानदारों से ₹10 हजार जुर्माना
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम सहारनपुर ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर आयी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जे बी एस कॉलेज से पक्का बाग तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम सहारनपुर ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर आयी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जे बी एस कॉलेज से पक्का बाग तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान करीब दो दर्जन स्थानों से सड़क पर फैलाकर रखा गया सामान हटवाया और दस दुकानदारों से दस हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। कचहरी पुल के निकट भी एक कपडे़ की दुकान पर एक हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। जे बी एस कॉलेज से पक्का बाग तक सड़क पर सामान फैलाकर अतिक्रमण करने की शिकायत कुछ लोगों द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गयी थी। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर सुबह प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच बी गुरुंग के नेतृत्व में नगर निगम के अतिक्रमणरोधी दस्ते ने जे बी एस कॉलेज तिराहे पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरु किया। सड़क पर रखा अनेक दुकानदारों का सामान उठाकर निगम के वाहनों में रखा जाने लगा तो दुकानदारों में खलबली मच गयी। बाद में दुकानदारों के द्वारा भविष्य में अतिक्रमण न किये जाने का आश्वासन देने पर जुर्माना लगाते हुए उनका सामान वापस कर दिया गया। करीब दो दर्जन दुकानों से अतिक्रमण हटाया गया और दस दुकानदारों से दस हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री पोर्टल पर ही की गयी एक अन्य शिकायत पर कचहरी पुल के निकट एक रेडीमेड गार्मेंट की दुकान का भी चालान किया गया। निगम द्वारा दुकान के बाहर रखा गया सामान जब्त किया गया, लेकिन बाद में एक हजार रुपये जुर्माना वसूल कर चेतावनी के साथ वापस कर दिया गया। दीवानी कचहरी के पास भी ठेलियों का अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच बी नेगी, सम्पत्ति सुरक्षा अधिकारी हरिप्रकाश कसाना व प्रवर्तन दल की टीम शामिल रही।
राजस्थान: ADCA केस का लिया संज्ञान , स्वाति मिश्रा के माध्यम से न्याय दिलाने का आश्वासन
राजस्थान: मोक्ष का मार्ग, अहंकार और क्रोध से दूरी है जरूरी
गुजरात: नादबेट पहुंची सेना-नौसेना-बीएसएफ की कार रैली, भव्य तरीके से हुआ स्वागत
मध्य प्रदेश: एनपीए खाता और बैंक कार्रवाई, आम नागरिक के लिए सरल कानूनी जानकारी
गुजरात: पहली बार विज्ञान परीक्षा केंद्र, छात्रों का गुलाब देकर किया स्वागत
गुजरात: 25 साल बाद वांछित आरोपी गिरफ्तार, करजन पुलिस की बड़ी कार्रवाई