Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: नेहरू पार्क का सभापति मयंक गोयल ने किया निरीक्षण, दीपावली से पहले शहर को स्वच्छ-सुंदर बनाने का लक्ष्य

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 06/10/2026 04:09:26 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 06/10/2026 04:09:26 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक नगर परिषद टोंक के सभापति श्री मयंक गोयल ने आज प्रातः नेहरू पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क में मौजूद आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने तथा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

विस्तार

राजस्थान: टोंक नगर परिषद टोंक के सभापति श्री मयंक गोयल ने आज प्रातः नेहरू पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क में मौजूद आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने तथा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
गोयल ने टूटे हुए झूलों की मरम्मत, खराब फव्वारों को शीघ्र चालू करवाने, आवश्यक स्थानों पर नई लाइटें लगवाने एवं राष्ट्रीय ध्वज लगाने के निर्देश दिए। साथ ही पार्क में नियमित स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने तथा शौचालयों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए भी निर्देशित किया।

 

इस अवसर पर सभापति श्री मयंक गोयल ने कहा कि  दीपावली से पूर्व पूरे टोंक शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना मेरा लक्ष्य है। इस लक्ष्य को पूरा करने में नगर परिषद के साथ-साथ शहरवासियों की सहभागिता भी बेहद जरूरी है। मैं टोंकवासियों से अपील करता हूं कि वे स्वच्छता बनाए रखने में नगर परिषद का सहयोग करें और अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।”_ उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद द्वारा विशेष सफाई अभियान लगातार जारी रहेगा। आमजन के सहयोग से टोंक को स्वच्छता की दिशा में एक बेहतर शहर बनाने का प्रयास किया जाएगा।

Related News

छत्तीसगढ़: जमीन विवाद में चाची से मारपीट का आरोप, दोनों पक्ष आमने-सामने, पुलिस जांच में जुटी

मध्य प्रदेश: मूंदी में दशहरा जुलूस पर मुस्लिम समाज ने की भव्य पुष्पवर्षा, गले मिलकर दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश: 15 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान, शिक्षा, रोजगार, नशामुक्ति और सामाजिक सुधार के मुद्दों पर होगा मंथन

 छत्तीसगढ़: सेवा सेतु से आसान हुई शासकीय सेवाएं, अमर सिंह को मिला जाति प्रमाणपत्र

 उत्तर प्रदेश: पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिसकर्मियों के भत्तों में बढ़ोतरी का ऐलान, मोटरसाइकिल भत्ता ₹1,000 और सिम भत्ता ₹2,500

मध्य प्रदेश: जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए आगे आई अन्नपूर्णा मुहिम, छह सदस्यों के परिवार को मिलेगी राहत


Featured News