-
☰
राजस्थान: राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा मौन
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान नेता स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि प्रेरणा दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय स्थित राजीव गांधी सभागार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: टोंक पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान नेता स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि प्रेरणा दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय स्थित राजीव गांधी सभागार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर स्व. राजेश पायलट के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि स्व. राजेश पायलट का जीवन सादगी, साहस और जनसेवा का प्रतीक रहा है। उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में किसानों, मजदूरों, वंचितों और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया और हमेशा जनहित को सर्वोपरि रखा। शहर ब्लॉक अध्यक्ष ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राजेश पायलट न केवल एक कुशल राजनेता थे, बल्कि वे जमीनी स्तर से जुड़े हुए नेता थे, जिन्होंने आम जनता की समस्याओं को नजदीक से समझा और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए। उन्होंने कहा कि उनका जीवन आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। जिला सोशल मीडिया प्रभारी जर्रार खान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में स्व. राजेश पायलट के योगदान को याद किया और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय राजेश पायलट को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूरा सभागार शांत वातावरण में डूब गया और सभी ने उनके प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि राजेश पायलट का राजनीतिक जीवन देशहित, किसान हित और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने कार्यकाल में विकास और जनकल्याण की दिशा में कई महत्वपूर्ण योगदान दिए, जिन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। श्रद्धांजलि सभा का समापन उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने और समाज में एकता, भाईचारा एवं विकास को मजबूत करने के संकल्प के साथ किया गया।
हरियाणा: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान को लेकर मतदाता सूची शुद्धिकरण पर दिया गया जोर
हरियाणा: चनौत गांव में खेलों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को मिला खेल सामग्री का वितरण
गुजरात: हाईटेंशन पोल लगाने से किसानों में दिखी नाराजगी, उचित मुआवजे और न्याय की उठी मांग
हरियाणा: भजन पार्टी ने लोकगीतों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का किया प्रचार-प्रसार
उत्तर प्रदेश: तड़के घर में घुसकर महिलाओं पर हमला, पुलिस ने दर्ज किया केस
राजस्थान: यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य प्रशिक्षण से किशोर-किशोरियों के सशक्तिकरण पर दिया जोर