-
☰
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत बुधवार को नगर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत बुधवार को नगर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन सिंह के निर्देशन तथा नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उम्मेद कुमार एवं एंटी रोमियो टीम प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवेश शर्मा के नेतृत्व में अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान दिल्ली-सहारनपुर रोड, हाथी गेट, मुख्य बाजार, गुरुद्वारा साहिब चौक सहित विभिन्न मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। एंटी रोमियो टीम में शामिल महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। इस दौरान डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। टीम ने महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और बच्चों के लिए चलाई जा रही योजनाओं से भी अवगत कराया। महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को निर्भय होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या किसी भी प्रकार के अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और आमजन को 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। साथ ही सुरक्षा संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पंपलेट वितरित किए गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करना, साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और कानून के प्रति जागरूकता विकसित करना है।
हरियाणा: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान को लेकर मतदाता सूची शुद्धिकरण पर दिया गया जोर
हरियाणा: चनौत गांव में खेलों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को मिला खेल सामग्री का वितरण
गुजरात: हाईटेंशन पोल लगाने से किसानों में दिखी नाराजगी, उचित मुआवजे और न्याय की उठी मांग
हरियाणा: भजन पार्टी ने लोकगीतों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का किया प्रचार-प्रसार
उत्तर प्रदेश: तड़के घर में घुसकर महिलाओं पर हमला, पुलिस ने दर्ज किया केस
राजस्थान: यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य प्रशिक्षण से किशोर-किशोरियों के सशक्तिकरण पर दिया जोर