Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: नारी चौपाल में महिलाओं को योजनाओं की दी गई जानकारी, ऋण व प्रोत्साहन राशि के चेक हुए वितरित

- Photo by : social media

राजस्थान:  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 11/06/2026 10:41:26 am Share:
  • राजस्थान:
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 11/06/2026 10:41:26 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार बुधवार को राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोटपूतली में जिला स्तरीय नारी चौपाल-नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार बुधवार को राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोटपूतली में जिला स्तरीय नारी चौपाल-नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी, स्वरोजगार और महिला उत्थान योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत बैंक एवं वित्तीय संस्थाओं द्वारा स्वीकृत ऋण आवेदनों में से चयनित लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति चेक वितरित किए गए। इसके अलावा पीएम मातृ वंदन योजना एवं लाडो प्रोत्साहन योजना के पात्र लाभार्थियों को भी प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए गए।

मुख्य अतिथि जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज और राष्ट्र के विकास का आधार है। उन्होंने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने तथा अपनी बेटियों को शिक्षा, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और सरकार उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान "छोटी बिटिया" का जन्मदिवस भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिला कलक्टर ने केक कटवाकर बालिका के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही अन्नप्राशन एवं गोद भराई कार्यक्रम आयोजित कर मातृ एवं शिशु कल्याण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

नारी चौपाल में महिला स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, साथिनों तथा बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक एवं कार्यक्रम नोडल अधिकारी जुगल किशोर निठारवाल, सीएमएचओ डॉ. आशीष सिंह शेखावत, आईसीडीएस उपनिदेशक सतपाल यादव, जिला शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।