-
☰
राजस्थान: पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने माता‑पिता की सेवा पर जोर देते हुए माता‑पिता की प्रति सम्मान का दिया संदेश
- Photo by : social media
विस्तार
राजस्थान: ग्राम कतोपूर में आज लीलाराम पांच के माता-पिता की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। जो व्यक्ति अपने माता-पिता की तन, मन और धन से सेवा करता है वही इस कलयुग रूपी भंवर से पार निकल सकता है।” उन्होंने समाज के सभी लोगों से माता-पिता का आदर और सेवा करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष महा सिंह चौधरी , प्रधान संता देवी, जिला उपाध्यक्ष रामनिवास यादव, यादव समाज के अध्यक्ष धर्मचंद गुरु जी, मंडल अध्यक्ष यशपाल शर्मा, सुरेंद्र जांगिड़, अनिल गुप्ता, चंदन सिंह, विक्रम सिंह चौधरी, मुनेश यादव एमपीएस, महंत अशोक कौशिक, सुधीर सरपंच, राजेश्वर पांच, महेंद्र यादव, चिरंजीव वकील, वीरू एमपीएस, करण सिंह जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
मध्य प्रदेश: फेक आइडेंटिटी बनाकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार सिगरेट से ब्लैकमेल का आरोप
उत्तर प्रदेश: केसर प्लांट की गतिविधियों से ग्रामीणों की जिंदगी हुई दूभर
उत्तर प्रदेश: माडा पुलिस ने जब्त किया 12 किलो का गांजा का हरा पेड़
गुजरात: बेंगलुरु जेल से नया वीडियो वायरल, कैदी नाचते-गाते और पार्टी करते दिखे
हरियाणा: महिला थाना ने स्कूल में छात्राओं को महिला सुरक्षा और नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया