Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: गरीब बच्चों के लिए मुफ्त स्कूल शुरू, Humari Khushi Foundation की पहल शुरू 

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Gopal Soni , Date: 28/03/2026 11:12:53 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Gopal Soni ,
  • Date:
  • 28/03/2026 11:12:53 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जयपुर भट्टा बस्ती क्षेत्र में गरीब और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से Humari Khushi Welfare Foundation द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है।

विस्तार

राजस्थान: जयपुर भट्टा बस्ती क्षेत्र में गरीब और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से Humari Khushi Welfare Foundation द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। संस्था ने यहां एक छोटे स्कूल की शुरुआत की है, जहां बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। इस नेक कार्य में सोशल वर्कर पूजा नागवड़िया का विशेष सहयोग रहा, जिनकी सक्रिय भूमिका और समर्पण से इस पहल को सफलतापूर्वक शुरू किया जा सका।


संस्था की संस्थापक सविता शर्मा ने बताया कि उनका उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि यह छोटा प्रयास भविष्य में एक बड़े बदलाव की शुरुआत साबित होगा। इस स्कूल के माध्यम से उन बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जा रहा है, जो आर्थिक कारणों से स्कूल नहीं जा पाते थे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।