Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: राज्य स्तरीय अंडर-17 हॉकी प्रतियोगिता का भव्य समापन, श्रीगंगानगर बना चैंपियन

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 08/10/2026 01:52:22 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 08/10/2026 01:52:22 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: राज्य स्तरीय अंडर-17 हॉकी प्रतियोगिता का भव्य समापन, श्रीगंगानगर बना चैंपियनराजस्थान: टोंक शहर के मदरलैंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 1 से 7 अक्टूबर तक आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता के छात्र वर्ग अंडर-17 हॉकी का बुधवार को भव्य समापन हुआ। सात दिनों तक चली प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई 40 टीमों के 702 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

विस्तार

राजस्थान: राज्य स्तरीय अंडर-17 हॉकी प्रतियोगिता का भव्य समापन, श्रीगंगानगर बना चैंपियनराजस्थान: टोंक शहर के मदरलैंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 1 से 7 अक्टूबर तक आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता के छात्र वर्ग अंडर-17 हॉकी का बुधवार को भव्य समापन हुआ। सात दिनों तक चली प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई 40 टीमों के 702 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में श्रीगंगानगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भीलवाड़ा को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मुकाबले के शुरुआती तीन क्वार्टर में दोनों टीमें गोल करने के लिए संघर्ष करती रहीं और स्कोर 0-0 रहा। चौथे क्वार्टर में श्रीगंगानगर ने निर्णायक गोल दागकर बढ़त हासिल की और अंत तक इसे बरकरार रखते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। भीलवाड़ा की टीम उपविजेता रही।

प्रतियोगिता के मुकाबले गांधी खेल मैदान और सआदत पैवेलियन ग्राउंड पर खेले गए। इस दौरान खिलाड़ियों ने तेज रफ्तार खेल, शानदार पासिंग, ड्रिब्लिंग, आक्रमण और बेहतरीन गोलकीपिंग का प्रदर्शन किया। मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी भी मैदान पर पहुंचे।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, अध्यक्ष मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हेमन्त कुमार दीक्षित तथा विशिष्ट अतिथि पार्षद रामदेव गुर्जर और खेल प्रशिक्षक अनिल गुप्ता रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इससे अनुशासन, संघर्ष, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। खिलाड़ियों को हार से सीख लेकर आगे बढ़ने तथा खेल के साथ शिक्षा पर भी समान रूप से ध्यान देने का संदेश दिया गया।

मदरलैंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक कमलेश सिंगोदिया ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शिक्षा विभाग, निर्णायकों, शारीरिक शिक्षकों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों, अभिभावकों और सहयोगी संस्थाओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि टोंक शहर में पहली बार इतने बड़े स्तर की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होना शहर के खेल इतिहास के लिए गौरव का विषय है। समापन समारोह का संचालन गोवर्धन स्वर्णकार ने किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्टाफ, दल प्रभारी, प्रशिक्षक, निर्णायक मंडल, शारीरिक शिक्षक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। राष्ट्रगान के साथ प्रतियोगिता का औपचारिक समापन हुआ।

Related News

छत्तीसगढ़: जमीन विवाद में चाची से मारपीट का आरोप, दोनों पक्ष आमने-सामने, पुलिस जांच में जुटी

मध्य प्रदेश: मूंदी में दशहरा जुलूस पर मुस्लिम समाज ने की भव्य पुष्पवर्षा, गले मिलकर दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश: 15 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान, शिक्षा, रोजगार, नशामुक्ति और सामाजिक सुधार के मुद्दों पर होगा मंथन

 छत्तीसगढ़: सेवा सेतु से आसान हुई शासकीय सेवाएं, अमर सिंह को मिला जाति प्रमाणपत्र

 उत्तर प्रदेश: पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिसकर्मियों के भत्तों में बढ़ोतरी का ऐलान, मोटरसाइकिल भत्ता ₹1,000 और सिम भत्ता ₹2,500

मध्य प्रदेश: जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए आगे आई अन्नपूर्णा मुहिम, छह सदस्यों के परिवार को मिलेगी राहत


Featured News