Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: नवीन बंसल बने श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के प्रदेश महासचिव

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Jaibeer Singh , Date: 03/11/2025 11:09:35 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Jaibeer Singh ,
  • Date:
  • 03/11/2025 11:09:35 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के गठन व विस्तार के मुख्य सूत्रधार तथा पूर्व प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल को सर्वसम्मति से संघ का प्रदेश महासचिव घोषित किया गया है।

विस्तार

राजस्थान: हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के गठन व विस्तार के मुख्य सूत्रधार तथा पूर्व प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल को सर्वसम्मति से संघ का प्रदेश महासचिव घोषित किया गया है। इसकी औपचारिक घोषणा संघ की संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल जैन ने की। इस अवसर पर डॉ. इन्दु बंसल जैन ने नवनियुक्त प्रदेश महासचिव को बधाई देते हुए कहा कि “नवीन बंसल एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएँ दी हैं। उनके अनुभव और संगठनात्मक कार्यशैली से संघ को नई दिशा और गति मिलेगी।” उन्होंने आगे कहा कि नवीन बंसल के नेतृत्व में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा नई ऊँचाइयाँ छुएगा और पत्रकारों के अधिकारों व हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। “संघ सदैव पत्रकारों की आवाज़ बुलंद करने के लिए समर्पित रहा है और अब यह ज़िम्मेदारी नवीन बंसल के कंधों पर और अधिक सशक्त रूप से निभाई जाएगी,” डॉ. बंसल ने कहा। संघ के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों, सदस्यों, विभिन्न राजनेताओं, संत–महात्माओं, समाजसेवी संस्थाओं और वरिष्ठ पत्रकारों ने नवीन बंसल को प्रदेश महासचिव बनने पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र केम, प्रदेश सचिव पंकज जैन, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रवीन कुमार, प्रदेश सह–सचिव शैलेन्द्र जैन, महेश राजपूत सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने संघ की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल जैन के नेतृत्व में संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।