Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: स्व. लेखराम ठेकेदार की 17वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, जनसेवा और संस्कारों को किया याद

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 17/06/2026 01:06:44 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 17/06/2026 01:06:44 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के पिता स्वर्गीय लेखराम ठेकेदार की 17वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को उनके पैतृक गांव काठूवास में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विस्तार

राजस्थान: राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के पिता स्वर्गीय लेखराम ठेकेदार की 17वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को उनके पैतृक गांव काठूवास में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस एससी विभाग के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद तारा पूतली सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने पहुंचकर स्वर्गीय लेखराम ठेकेदार को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित जनों ने स्वर्गीय लेखराम ठेकेदार के व्यक्तित्व, उनके सामाजिक योगदान और जीवन मूल्यों को याद किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके जीवन को सादगी, संघर्ष और समाज सेवा का प्रतीक बताते हुए उनके विचारों को आज भी प्रेरणास्रोत बताया।

इस अवसर पर कांग्रेस एससी विभाग जिलाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद तारा पूतली ने कहा कि स्वर्गीय लेखराम ठेकेदार का जीवन संघर्ष, मेहनत और उत्कृष्ट संस्कारों से परिपूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि उन्हीं मूल्यों और संस्कारों की प्रेरणा से नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली आज जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। तारा पूतली ने कहा कि किसी व्यक्ति का वास्तविक परिचय उसके कर्मों और समाज के प्रति योगदान से होता है। जो लोग अपने अच्छे कार्यों, विचारों और व्यवहार से समाज में स्थायी छाप छोड़ते हैं, वे कभी भुलाए नहीं जाते। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय लेखराम ठेकेदार का सादा जीवन, सकारात्मक सोच और लोगों के प्रति आत्मीय व्यवहार आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सुनील वर्मा पावटा, रूप स्वामी, देशराज आर्य, एडवोकेट देवांश सिंह शेखावत, रमेश ठेकेदार, योगेश ठेकेदार, अभी वर्मा, मालीराम बाड़ीगर, पवन ब्रजेश, अल्ताब, हितेश सैनी, रवि वर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।