Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: क्षत्रिय महासभा प्रदेशाध्यक्ष का हुआ स्वागत, समाज को एकजुट करने का आह्वान

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 17/06/2026 01:15:19 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 17/06/2026 01:15:19 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा 1897 के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष जगेंद्र सिंह तंवर (जयसिंह मंडोली) का कोटपूतली-बहरोड़ जिलाध्यक्ष संजय सिंह नारेहड़ा के नेतृत्व में ग्राम सरूंड स्थित प्रसिद्ध सारंग माता मंदिर में भव्य स्वागत किया गया।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा 1897 के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष जगेंद्र सिंह तंवर (जयसिंह मंडोली) का कोटपूतली-बहरोड़ जिलाध्यक्ष संजय सिंह नारेहड़ा के नेतृत्व में ग्राम सरूंड स्थित प्रसिद्ध सारंग माता मंदिर में भव्य स्वागत किया गया। एक झंडे के नीचे आयेगा समाज इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष जगेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि वे कुल देवी सारंग माता का आशीर्वाद लेकर एक ऐतिहासिक मुहिम की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि राजस्थान के सभी छोटे-बड़े क्षत्रिय संगठनों को साथ मिलाकर एक विशाल प्रदेश स्तरीय संगठन का निर्माण किया जायेगा। इस संगठन का अपना अलग संविधान होगा और संवैधानिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत प्रदेश व जिला कार्यकारिणी के चुनाव करवाए जायेगें। उन्होंने जोर देकर कहा कि पूरे राजस्थान का क्षत्रिय समाज अब एक झंडे के नीचे आकर अपनी बात को मजबूती से पटल पर रख सकेगा।

ईडब्ल्यूएस आरक्षण को सरल बनाने का लक्ष्य : जिलाध्यक्ष संजय सिंह नारेहड़ा ने संगठन की आगामी रणनीति साझा करते हुए कहा कि प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार जिले में संगठन को धरातल पर मजबूत किया जायेगा। उन्होंने समाज के हितों की बात करते हुए कहा कि आने वाले समय में ईडब्ल्यूएस आरक्षण के नियमों को और अधिक सरल व व्यावहारिक बनाने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जायेगा। इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुये राकेश सिंह शेखावत को विराटनगर तहसील का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इससे पूर्व सारंग माता मंदिर कमेटी के सदस्यों और समाज के गणमान्य लोगों द्वारा मुख्य अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। मंदिर कमेटी ने अतिथियों को स्मृति चिह्न के रूप में कुल देवी सारंग माता का चित्र भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री दिनेश सिंह तंवर, सेवानिवृत्त डीवाईएसपी वी.पी. सिंह, हनुमान सिंह, हनुमान सिंह (द्वितीय), महावीर सिंह, सूबेसिंह, सुरेश सिंह, राजेंद्र सिंह, पवन सिंह, बलवंत सिंह, पवन सिंह तंवर, विकास सिंह सहित क्षत्रिय समाज के अनेक प्रबुद्ध व गणमान्य लोग मौजूद रहे।