Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: डॉ. सावन पटेल बने तिरोले कुनबी पटेल समाज युवा संगठन के नए जिलाध्यक्ष
 

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Radheshyam Gurjar , Date: 17/06/2026 01:41:54 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Radheshyam Gurjar ,
  • Date:
  • 17/06/2026 01:41:54 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: श्री तिरोले कुनबी पटेल समाज युवा संगठन की बैठक में डॉ. सावन हौसीलाल पटेल को सर्वसम्मति से संगठन का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: श्री तिरोले कुनबी पटेल समाज युवा संगठन की बैठक में डॉ. सावन हौसीलाल पटेल को सर्वसम्मति से संगठन का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके निर्विरोध चयन पर समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं ने हर्ष व्यक्त किया। मनोनयन के बाद डॉ. पटेल समाज के वरिष्ठों और युवा साथियों के साथ इष्ट देव श्री भैरव बाबा मंदिर पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना कर समाज की उन्नति एवं संगठन की मजबूती की कामना की। इस दौरान समाजजनों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।

डॉ. सावन पटेल वर्तमान में मध्यप्रदेश राष्ट्रीय भूमि एवं वन्यजीव बोर्ड (केंद्रीय) के चेयरमैन हैं। वे पूर्व में विद्या भारती के विद्यालयों में आचार्य एवं प्रधानाचार्य के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी उन्होंने पर्यावरण जलवायु परिषद के माध्यम से उल्लेखनीय कार्य किए हैं। युवाओं के बीच उनकी पहचान एक कर्मठ, सरल और दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता के रूप में है। पटेल ने कहा कि समाज ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। वरिष्ठों के मार्गदर्शन और युवाओं के सहयोग से शिक्षा, रोजगार और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।