Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: अग्रसेन जयंती महोत्सव में महिला क्रिकेट और लूडो प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, आज होगा डांडिया कार्यक्रम

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 12/10/2026 11:20:47 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 12/10/2026 11:20:47 am
Share:

विस्तार

राजस्थान: टोंक सवाई माधोपुर चौराहे स्थित अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल समाज की ओर से श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बैडमिंटन, कैरम, लूडो और महिला एवं बालक-बालिका वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। नवयुवक मंडल अध्यक्ष रितुराज अग्रवाल ने बताया कि महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में चार टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें चेन्नई टीम की कप्तान जूही गर्ग की टीम विजेता रही। वहीं, बालिका वर्ग में वंशिका गोयल की अग्रोहा टीम ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता का शुभारंभ अंपायर पप्पू ने टॉस करवाकर किया।

संजीव अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को शनिवार को बाल मेले के कार्यक्रम के बाद पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत आज शाम 8 बजे अग्रवाल धर्मशाला में डांडिया नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें बालक-बालिकाएं अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष राजेंद्र गोयल, कार्यक्रम संयोजक राजीव बंसल, सभापति मयंक गोयल, मंत्री सुनील जैन, शिक्षाविद् सुनील बंसल, ओमप्रकाश गुप्ता, महिला मंडल अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, महिला मंत्री ममता गर्ग, पूजा गुप्ता, मंजू गर्ग, रेणु अग्रवाल, अंतिमा, मीना अग्रवाल, अतुल गर्ग, धर्मेंद्र गुप्ता, राम बाटा, महेश लोहिया, अमन अग्रवाल सहित अग्रवाल सेवाकर्मी संगठन के सदस्य मौजूद रहे।

Related News

छत्तीसगढ़: जमीन विवाद में चाची से मारपीट का आरोप, दोनों पक्ष आमने-सामने, पुलिस जांच में जुटी

मध्य प्रदेश: मूंदी में दशहरा जुलूस पर मुस्लिम समाज ने की भव्य पुष्पवर्षा, गले मिलकर दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश: 15 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान, शिक्षा, रोजगार, नशामुक्ति और सामाजिक सुधार के मुद्दों पर होगा मंथन

 छत्तीसगढ़: सेवा सेतु से आसान हुई शासकीय सेवाएं, अमर सिंह को मिला जाति प्रमाणपत्र

 उत्तर प्रदेश: पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिसकर्मियों के भत्तों में बढ़ोतरी का ऐलान, मोटरसाइकिल भत्ता ₹1,000 और सिम भत्ता ₹2,500

मध्य प्रदेश: जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए आगे आई अन्नपूर्णा मुहिम, छह सदस्यों के परिवार को मिलेगी राहत


Featured News