Contact for Advertisement 9919916171


Up Crime News: स्टंटबाज़ी के चक्कर के हुए गिरफ्तार, पुलिस प्रसाशन का आरोपियों पर बड़ा एक्शन 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश,शिखा पांडेय   Published by: , Date: 01/05/2026 06:03:12 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश,शिखा पांडेय
  • Published by: ,
  • Date:
  • 01/05/2026 06:03:12 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: हापुड़ में स्टंटबाज़ो पर पुलिस प्रसाशन का बड़ा एक्शन सामने आया है, जहां 6 स्टंटबाज़ युवकों के खतरनाक स्टंट का मामला सामने आने पर पुलिस तुरंत एक्शन लेते हुए 3 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानिए पूरी खबर। 

जानिए पूरा मामला 

दरअसल ये माला गढ़ कोतवाली क्षेत्र में खतरनाक स्टंटबाजी का एक मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ कानून व्यवस्था बल्कि सड़क सुरक्षा को भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। जानकारी के मुताबिक, छह युवक एक ही बाइक पर सवार होकर सड़कों पर स्टंट कर रहे थे। यह नजारा न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन था, बल्कि आम लोगों की जान के लिए भी खतरा बन सकता था।


पुलिस की कार्रवाई 

इस घटना की सूचना मिलते ही थाना गढ़ कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन स्टंटबाज़ो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान हनी, शशांक और राम के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से बाइक भी बरामद कर सीज कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह स्टंटबाजी न केवल गैरकानूनी है बल्कि इससे बड़े हादसों को भी न्योता देते है। अक्सर ऐसे मामलों में छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसों की वजह बन जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।

स्थानीय लोगों ने की पुलिस प्रसाशन की सराहना

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और कहा कि इस तरह के स्टंट करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में कोई भी युवक इस तरह की लापरवाही न करे। पुलिस ने भी साफ किया है कि सड़क पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।