-
☰
उत्तर प्रदेश: बाल विवाह पर लगाई रोक, नाबालिग किशोरी को संरक्षण में लिया
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बेवर मैनपुरी पुलिस ने रुकवाया बाल विवाह, 15 वर्षीय किशोरी को संरक्षण में भेजा। मैनपुरी में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने एक 15 वर्षीय किशोरी का विवाह रुकवाया। समय रहते हुई इस संयुक्त कार्रवाई से एक नाबालिग बालिका का भविष्य सुरक्षित हो सका। बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदिया कमलपुर में सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और दस्तावेजों की जांच में किशोरी नाबालिग पाई गई। इसके बाद पुलिस ने विवाह की रस्में रुकवाकर किशोरी को संरक्षण में लिया और बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। बाल विवाह रोकने के लिए पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऐसी किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत 1098 या 112 पर दें।
Up Crime News: स्टंटबाज़ी के चक्कर के हुए गिरफ्तार, पुलिस प्रसाशन का आरोपियों पर बड़ा एक्शन
उत्तर प्रदेश: सामूहिक विवाह सम्मेलन में 51 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से किया विवाह
राजस्थान: भजन सम्राट धनराज जोशी की सड़क हादसे में हुई मौत, चालक गंभीर रूप से घायल
राजस्थान: पर्यटन स्थल पर हथियारों के साथ बनाई रील्स, युवाओं में बढ़ता दिखा गुंडागर्दी का ट्रेंड
राजस्थान: गोसेवा के साथ मनाई गई वैवाहिक वर्षगांठ, समाज को दिया गया सेवा का संदेश