-
☰
उत्तर प्रदेश: सामूहिक विवाह सम्मेलन में 51 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से किया विवाह
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सकल पंच खटीक समाज द्वारा पीपल पूर्णिमा के अवसर पर गांधी पार्क में द्वितीय निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें 51 जोड़े हिंदू रीति-रिवाज से परिणय सूत्र में बंधे। पंडित पवन सागर ने विधि-विधान से पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न कराया। वर-वधुओं की निकासी किदवई पार्क से बैंड-बाजों और हाथी-घोड़ों के साथ निकाली गई, जिसका शहरवासियों ने जगह-जगह स्वागत किया। रोटरी क्लब ने सुभाष चौक पर पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने सामूहिक विवाह को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। समारोह में समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया। निकासी का शहर के मुख्य बाजार मे विभिन्न संगठनों के द्वारा ठंडा पानी पिलाया गया और पुष्प वर्षा की गई।
Up Crime News: स्टंटबाज़ी के चक्कर के हुए गिरफ्तार, पुलिस प्रसाशन का आरोपियों पर बड़ा एक्शन
राजस्थान: भजन सम्राट धनराज जोशी की सड़क हादसे में हुई मौत, चालक गंभीर रूप से घायल
राजस्थान: पर्यटन स्थल पर हथियारों के साथ बनाई रील्स, युवाओं में बढ़ता दिखा गुंडागर्दी का ट्रेंड
राजस्थान: गोसेवा के साथ मनाई गई वैवाहिक वर्षगांठ, समाज को दिया गया सेवा का संदेश