-
☰
उत्तर प्रदेश: नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले सहारनपुर एक्सप्रेसवे पर 5 वाहनों की टक्कर, मचा हड़कंप
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे से ठीक पहले दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेस वे पर एक बड़ा सड़क हादसा होने से हड़कंप मच गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे से ठीक पहले दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेस वे पर एक बड़ा सड़क हादसा होने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, एक्सप्रेस वे पर तेज़ रफ्तार के बीच अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगने के कारण एक के बाद एक पांच वाहन आपस में भिड़े। इस दुर्घटनात्मक भिड़ंत के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और बचाव दल तुरंत हरकत में आया। राहत एवं बचाव कार्य घायलों की मदद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला और तत्काल ज़िला चिकित्सालय में भर्ती कराया। दुर्घटना के कारण हाईवे पर अत्यधिक लंबा जाम लग गया था। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे कराया,और यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं और हादसे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। अधिकारियों ने वाहन चालकों से एक्सप्रेस वे पर निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की है।
छत्तीसगढ़: पीएम आवास योजना की सख्त समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई तेज
हरियाणा: जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्या मंत्री सैनी रहे मौजूद, स्वच्छता अभियान पर दिया गया जोर
छत्तीसगढ़: नवोदय विद्यालय का 100% रिजल्ट, 81 में से सभी विद्यार्थी पास
मध्य प्रदेश: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग
छत्तीसगढ़: मनरेगा की बड़ी सफलता, पनारी नाले से गांव में लौटी खुशहाली
उत्तर प्रदेश: सीबीएसई बोर्ड में 98% रिजल्ट लेकर आरोही मौर्या बनी भदोही की नई टॉपर