-
☰
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में अवैध तमंचे सहित आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं वांछित/शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुर मनिहारान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं वांछित/शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुर मनिहारान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को नजदीकी ग्राम मुण्डी खेड़ी मार्ग से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त महेशपाल पुत्र ज्ञानचन्द निवासी ग्राम मुण्डी खेड़ी,थानान्तर्गत थाना रामपुर मनिहारान, जनपद सहारनपुर (उम्र 59 वर्ष) के कब्जे से एक अवैध 12 बोर का देशी तमंचा बरामद किया गया। इस संबंध में थाना रामपुर मनिहारान पर मुकदमा अपराध संख्या 83/26 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक माजिद अली एवं हेड कांस्टेबल 1288 सुधीर कुमार शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश: होलिका दहन और होली को लेकर पीस कमेटी बैठक, पुलिस ने फ्लैग मार्च किया
उत्तर प्रदेश: मनिहारान पुलिस ने चोरी की स्पलैण्डर बाइक बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार
राजस्थान: होली के त्योहार पर कड़ी सुरक्षा, जयपुर और सीमा क्षेत्रों में पुलिस अलर्ट
उत्तर प्रदेश: भगत अनिल के द्वारा करहा पूजन एवं मां दुर्गा हवन, सैकड़ों भक्तों ने लिया भाग
राजस्थान: आचार्य पुलक सागर का जोरदार स्वागत और आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया
छत्तीसगढ़: शासकीय नवीन महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह किया आयोजित