Contact for Advertisement 9919916171



उत्तर प्रदेश: ​होली से पहले फिरोजाबाद में शराब दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान हुआ शुरू 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 02/03/2026 03:26:54 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 02/03/2026 03:26:54 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ​फिरोजाबाद होली के त्योहार को देखते हुए आबकारी विभाग और पुलिस ने जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया। रविवार को जिलाधिकारी और एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी (सदर) तेजस त्रिपाठी व आबकारी निरीक्षक एम.पी. सिंह ने कोतवाली पुलिस के साथ देसी व कंपोजिट शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।​

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ​फिरोजाबाद होली के त्योहार को देखते हुए आबकारी विभाग और पुलिस ने जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया। रविवार को जिलाधिकारी और एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी (सदर) तेजस त्रिपाठी व आबकारी निरीक्षक एम.पी. सिंह ने कोतवाली पुलिस के साथ देसी व कंपोजिट शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। ​अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया और बोतलों पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर उनकी शुद्धता जाँची। चेकिंग के दौरान सभी मानक सही पाए गए। टीम ने विक्रेताओं को सख्त चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने या मिलावटी शराब बेचने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान त्योहार तक निरंतर जारी रहेगा।