Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मनिहारान पुलिस ने चोरी की स्पलैण्डर बाइक बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 02/03/2026 05:52:20 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 02/03/2026 05:52:20 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई स्पलैण्डर मोटरसाइकिल बरामद की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई स्पलैण्डर मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद बाइक काले रंग की है और उस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस के अनुसार, 1 मार्च 2026 को मोहल्ला महल, निवासी अनस पुत्र गुलजार ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि अज्ञात चोर उसकी काले रंग की स्पलैण्डर मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया है। इस संबंध में थाना रामपुर मनिहारान पर मुकदमा अपराध संख्या 82/26 धारा 303(2) बी एन एस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। और पुलिस टीम के  उपनिरीक्षक ललित कुमार व हैड कांस्टेबल 570 योगेंद्र  सिंह ने चेकिंग के दौरान आरोपी संजीव कुमार पुत्र धनीराम निवासी इस्लामनगर थानान्तर्गत, थाना रामपुर मनिहारान, जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से वादी की चोरी की गई स्पलैण्डर मोटरसाइकिल (चेसिस नंबर MBLHA10BFFHF36570, इंजन नंबर HA10ERFHF48155) बरामद की गई, तथा आरोपी पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई।