Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: होलिका दहन और होली को लेकर पीस कमेटी बैठक, पुलिस ने फ्लैग मार्च किया

- Photo by : social m,edia

उत्तर प्रदेश  Published by: Anuj Kumar , Date: 02/03/2026 05:55:44 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Anuj Kumar ,
  • Date:
  • 02/03/2026 05:55:44 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: अहरौरा मिर्जापुर थाना परिसर में सोमवार को दिन में 12:00 बजे क्षेत्राधिकार मड़िहान शिखा भारती के अध्यक्षता में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों की उपस्थितिमें होलिका दहन एवं होली के त्यौहार को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक हुई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: अहरौरा मिर्जापुर थाना परिसर में सोमवार को दिन में 12:00 बजे क्षेत्राधिकार मड़िहान शिखा भारती के अध्यक्षता में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों की उपस्थितिमें होलिका दहन एवं होली के त्यौहार को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक हुई। 3 मार्च को चंद्र ग्रहण लगने के कारण होली 4 मार्च को पड़ रही है जिसको देखते हुए नगरी क्षेत्र में होलिका दहन 2 मार्च को रात्रि में की जाएगी तथा ग्रामीण क्षेत्र से संदेश था कि होलिका दहन 3 मार्च को किया जाएगा। होलिका दहन को लेकर क्षेत्र में भ्रांतियां है लेकिन  क्षेत्राधिकार महोदया ने 2 मार्च को देर रात्रि में ही होलिका दहन करने की बात कही। और लोगों से आग्रह किया कि रंगों का त्योहार होली पर व बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ शांति प्रिय ढंग से मनाए । तदोपरांत नगर में त्योहार के मद्देनजर देखते हुए दल-बल के साथ फ्लैग मार्च भी किया गया यह फ्लैग मार्च नगर पुलिस चौकी से शुरू हो कर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए चकिया तिराहा पर समाप्त हुई। जिसमें थाना अध्यक्ष अजय मिश्र, कस्बा इंचार्ज आशीष कुमार सहित काफी संख्या में सब इंस्पेक्टर एवं कांस्टेबल उपस्थित रहे।