-
☰
उत्तर प्रदेश: महिला पत्रकार का अपहरण कर जिंदा जलाने की करी गई कोशिश, समय रहते बची जान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। महिला पत्रकार सरिता सिंह को अगवा कर बंधक बनाया गया और उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की गई। बुधवार सुबह गरेरी गांव के सिवान में सरिता सिंह गंभीर हालत में पाई गईं। उनके हाथ-पैर रस्सी से कसकर बंधे हुए थे, मुंह दुपट्टे से लपेटा गया था और शरीर पर पेट्रोल डाला गया था। हालत बेहद नाजुक थी, लेकिन समय रहते पुलिस के पहुंचने से उनकी जान बच गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई ग्रामीणों की सूचना पर राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और महिला पत्रकार को तुरंत मुक्त कराकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार, सरिता सिंह पिछले लगभग एक हफ्ते से लापता थीं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। प्रमुख सवाल ये हैं। इस वारदात के पीछे कौन लोग हैं। क्या यह निजी दुश्मनी का मामला है या पत्रकारिता से जुड़ा?, उनका अपहरण कब और कैसे किया गया?
कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल, इस खौफनाक घटना ने मिर्जापुर में कानून-व्यवस्था और खासकर पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में आक्रोश और डर का माहौल है।
मध्य प्रदेश: रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ हुए गिरफ्तार
राजस्थान: मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतक के परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता
राजस्थान: MISS & MRS India 2026 क्राउन शो में अकबर खान किया गया सम्मानित
राजस्थान: सहकारी समितियों के उप रजिस्ट्रार रविन्द्र सिंह यादव हुए निलंबित, विभागीय की जांच शुरू