-
☰
उत्तर प्रदेश: जनसुनवाई में उठीं समस्याएं, नगरायुक्त ने दिए कार्रवाई के निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम, जनसुनवाई में सफाई सम्बंधी तीन तथा अतिक्रमण व पानी सम्बंधी दो-दो समस्याएं सामने आई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम, जनसुनवाई में सफाई सम्बंधी तीन तथा अतिक्रमण व पानी सम्बंधी दो-दो समस्याएं सामने आई। नगरायुक्त शिपू गिरि ने सात समस्याओं में से सफाई सम्बंधी एक समस्या का तत्काल निस्तारण कराया। बाकि समस्याओं के निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए। नगरायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में आई समस्याओं का त्वरित निदान करें, और उसके सम्बंध में शिकायतकर्ता को तुरंत अवगत कराएं। सहारनपुर महानगर के वार्ड संख्या 02 संकटमोचन श्री बालाजी धाम निवासी अनिल सैनी ने बाला जी धाम के निकट सफाई व चूना छिड़काव कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। वार्ड 63 अहमद नगर निवासी हौजखेड़ी रोड राजपूत कॉलोनी निवासी नसीब खान ने राजपूत कॉलोनी में नाले की सफाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया। नगरायुक्त ने उक्त दोनों मामलों में क्षेत्रीय सफाई निरीक्षकों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए। वार्ड संख्या 36 अहमद नगर निवासी अहसान ने अहमद नगर का ट्यूबवेल ठीक कराने के लिए तथा वार्ड 54 उपवन विहार निवासी इसरार ने पानी की पाइप लाइन से लीकेज ठीक कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। नगरायुक्त ने जलकल विभाग को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए। जबकि वार्ड 43 पुल बंजारान सराय गरीबा निवासी शाकिर ने सराय गरीबा में कबाड़ियों द्वारा किये गए अतिक्रमण तथा वार्ड 42 भारत माता चौंक निवासी हर्षित जैन ने उसकी दुकान के पास किये गए अतिक्रमण को हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर नगरायुक्त ने प्रवर्तन दल प्रभारी को मौके का निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
वार्ड 33 प्रेमनगर कॉलोनी आई टी आई निवासी सौरभ ने कॉलोनी में कूड़ा जमा होने की शिकायत करते हुए उसे साफ कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर नगरायुक्त ने सम्बंधित क्षेत्रीय निरीक्षक व सफाई मित्र को भेजकर समस्या का समाधान करा दिया।
मध्य प्रदेश: रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ हुए गिरफ्तार
राजस्थान: मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतक के परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता
राजस्थान: MISS & MRS India 2026 क्राउन शो में अकबर खान किया गया सम्मानित
राजस्थान: सहकारी समितियों के उप रजिस्ट्रार रविन्द्र सिंह यादव हुए निलंबित, विभागीय की जांच शुरू