-
☰
Up Crime News: नातिन से दुष्कर्म की कोशिश, पिस्टल दिखाकर धमकाया, आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में रिश्तो को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। महिला युवक की रिश्ते में नातिन लगती थी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में रिश्तो को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। महिला युवक की रिश्ते में नातिन लगती थी। युवक ने महिला को पिस्टल की नोक पर रखकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। आइये आपको बताते है की आखिर पूरा मामला क्या है। वाराणसी में रहने वाली महिला कुछ दिन पहले गोरखपुर में डीएलएड की परीक्षा देने के लिए अपने देवर और देवरानी के साथ आई थी। महिला को 27 से 29 अक्टूबर तक वहां रुकना था। उन्होने गोरखपुर में होटल लिया। बीते दिन महिला के देवर और देवरानी घूमने निकल गए। महिला होटल में अकेले थी। तभी महिला उसके कमरे में युवक घुसा और उसने अंदर से गेट पर कुंडी लगा दी। महिला ने जब इसका विरोध किया रो युवक ने महिला को गन दिखाई और उसके साथ अश्लील बातें करने लगा। इतना ही नहीं युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की भी कोशिश की। डरी-सहमी महिला ने किसी तरह अपने परिजनों को संदेश भेजा, लेकिन जब तक परिजन होटल पहुंचे, आरोपी वहां से भाग गया था। युवक धमकी भी देकर गया की अगर इस बारे में किसी को भी बताया तो इसका अंजाम बुरा होगा। महिला के इस घटना की खबर कैंट पुलिस को दी और केस दर्ज करवाया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने जब युवक से पूछताछ की तो युवक का कहना है की ये सब मुझको फसाने के लिए किया गया है। पुलिस अभी इस मामले की जांच में लगी है।
मध्य प्रदेश: फेक आइडेंटिटी बनाकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार सिगरेट से ब्लैकमेल का आरोप
उत्तर प्रदेश: केसर प्लांट की गतिविधियों से ग्रामीणों की जिंदगी हुई दूभर
उत्तर प्रदेश: माडा पुलिस ने जब्त किया 12 किलो का गांजा का हरा पेड़
गुजरात: बेंगलुरु जेल से नया वीडियो वायरल, कैदी नाचते-गाते और पार्टी करते दिखे
हरियाणा: महिला थाना ने स्कूल में छात्राओं को महिला सुरक्षा और नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया