-
☰
उत्तर प्रदेश: जन्मदिन पार्टी के बाद काफिला निकालकर मचाया हुड़दंग, मुख्य आरोपी हुआ फरार
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जन्मदिन के जश्न को हाईवे पर स्टंट शो में बदलना हिस्ट्रीशीटर आकिल और उसके साथियों को भारी पड़ गया। सेहरामऊ थाना क्षेत्र में ढाबे पर पार्टी के बाद हाईवे पर निकले काफिले ने जमकर हुड़दंग मचाया, जिसका वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई।ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि मुख्य आरोपी आकिल अभी भी फरार है। बताया जाता है कि जन्मदिन की पार्टी के बाद आकिल अपने साथियों के साथ गाड़ियों के काफिले में हाईवे पर निकला। तेज रफ्तार वाहनों के बीच युवकों ने कारों की खिड़कियों से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट किए और रील बनाईं। इस दौरान हादसा होते-होते बचा। वीडियो वायरल होते ही सेरामऊ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए मुजाहिद अली, मोनिस अली और यमन खान को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान रील में दिख रही दो लग्जरी गाड़ियां वर्ना (UP27BL4732) और होंडा सिटी (UP2UP25AC09) को भी सीज कर दिया। पुलिस ने आकिल समेत चार नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, पूरे मामले का मुख्य आरोपी आकिल अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि सड़कों पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हाईवे पर इस तरह की स्टंटबाजी न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि आम लोगों की जान के साथ खुला खिलवाड़ भी है।
हरियाणा: चरथावल पुलिस मुठभेड़ में शातिर गोकशी आरोपी घायल, अवैध तमंचा बरामद
गुजरात: चुनाव तैयारियों के तहत EVM स्ट्रांग रूम और मतदान केंद्रों का किया गया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों का हुआ निरीक्षण, निष्पक्ष परीक्षा पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: दो शातिर चोर हुए गिरफ्तार, चोरी का सामान हुआ बरामद