Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: रोजगार मेला 63 कंपनियों ने 363 अभ्यर्थियों का किया चयन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 23/04/2026 11:07:57 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 23/04/2026 11:07:57 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिला सेवायोजन कार्यालय, गौतमबुद्धनगर एवं हरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा के संयुक्ततत्वावधान में इंस्टीट्यूट केंपस ग्रेटर नोएडा में 21 एवं 22 अप्रैल 2026 को आयोजित दो दिवसीय रोजगार मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिला सेवायोजन कार्यालय, गौतमबुद्धनगर एवं हरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा के संयुक्ततत्वावधान में इंस्टीट्यूट केंपस ग्रेटर नोएडा में 21 एवं 22 अप्रैल 2026 को आयोजित दो दिवसीय रोजगार मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस रोजगार में बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कुल 63 प्रतिष्ठित कंपनियों ने सहभागिता की और अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। मेले के लिए लगभग 2200 युवक-युवतियों ने रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कराया था, जिनमें से 363 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए चयन किया गया।

इस अवसर पर स्नातक एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अपनी योग्यता एवं प्रतिभा के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिला। मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों ने विभिन्न कंपनियों के समक्ष साक्षात्कार देकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित इस रोजगार मेले को अभ्यर्थियों एवं कंपनियों दोनों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और इसे युवाओं के लिए रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना गया।