Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही पर सख्ती, कई CSC केंद्रों की आईडी सस्पेंड करने की कार्रवाई

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Abhay , Date: 23/04/2026 04:52:11 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Abhay ,
  • Date:
  • 23/04/2026 04:52:11 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद में संचालित शासन की महत्वाकांक्षी योजना “फार्मर रजिस्ट्री” के अंतर्गत कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन पूर्ण रूप से सक्रिय है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद में संचालित शासन की महत्वाकांक्षी योजना “फार्मर रजिस्ट्री” के अंतर्गत कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन पूर्ण रूप से सक्रिय है। इसी क्रम में अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा विभिन्न कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) केंद्रों का निरीक्षण किया गया। शासन के निर्देशानुसार जनपद में 30 अप्रैल 2026 तक फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण किया जाना अनिवार्य है। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कुछ सीएससी केंद्रों द्वारा कार्य में अपेक्षित सहयोग नहीं किया जा रहा है, जबकि इस संबंध में जिलाधिकारी एवं अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा पूर्व में कई बार लिखित एवं मौखिक निर्देश दिए जा चुके हैं।

 

इसके बावजूद कार्य में लापरवाही एवं शिथिलता बरती जा रही है। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि सभी केंद्र निर्धारित समयसीमा के भीतर लक्ष्य पूर्ण करते हुए किसानों का पंजीकरण शत-प्रतिशत सुनिश्चित करें, जिससे योजना का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक समयबद्ध रूप से पहुँच सके। उक्त केंद्रों द्वारा शासन की योजना में अपेक्षित सहयोग न किए जाने के कारण इनकी सीएससी आईडी को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) करने की कार्यवाही की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित केंद्र संचालकों को निर्देशित किया जाता है कि वे निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य सुनिश्चित करें, अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।