Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पत्रकार अभय शर्मा पर हमले से आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 23/04/2026 10:56:48 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 23/04/2026 10:56:48 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शामली सहारनपुर क्षेत्र में पत्रकार अभय शर्मा पर हुए जानलेवा हमले के बाद पत्रकार जगत में भारी आक्रोश फैल गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शामली सहारनपुर क्षेत्र में पत्रकार अभय शर्मा पर हुए जानलेवा हमले के बाद पत्रकार जगत में भारी आक्रोश फैल गया है। इस घटना को लेकर ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ ने कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला करार दिया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी वालिया ने कहा कि मंदिर विवाद को लेकर पहले से तनावपूर्ण माहौल के बीच इस तरह से सुनियोजित तरीके से पत्रकार को निशाना बनाना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। उन्होंने कहा, “अगर पत्रकार ही सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो समाज तक सच्चाई और निष्पक्ष खबरें पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।” उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की। साथ ही प्रशासन को निर्देश देकर हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की।


संघ ने यह भी मांग की है कि घायल पत्रकार को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। प्रदेश अध्यक्ष ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि मामले में जल्द और प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा।