-
☰
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा के लिए कंट्रोल रूम और कांवड़ सेल का डीआईजी ने लिया जायजा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर श्रावण मास कांवड यात्रा के दृष्टिगत गुरुवार दिनांक 30 जुलाई 2026 को डी आई जी श्री अभिषेक सिंह द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर श्री अभिनंदन सिंह व अन्य अधिकारीगण के साथ कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जनपद सहारनपुर की कांवड़ सेल एवं नगर नियंत्रण कक्ष का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर श्रावण मास कांवड यात्रा के दृष्टिगत गुरुवार दिनांक 30 जुलाई 2026 को डी आई जी श्री अभिषेक सिंह द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर श्री अभिनंदन सिंह व अन्य अधिकारीगण के साथ कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जनपद सहारनपुर की कांवड़ सेल एवं नगर नियंत्रण कक्ष का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कांवड़ सेल एवं नगर नियंत्रण कक्ष का भ्रमण कर सुरक्षा प्रबंधों, यातायात संचालन, भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी निगरानी, संचार व्यवस्था, आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं का अवलोकन किया। नियंत्रण कक्ष की कार्यप्रणाली का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि प्रत्येक सूचना पर तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा सभी शाखाओं के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित रखते हुए किसी भी आपात स्थिति से त्वरित एवं कुशलतापूर्वक निपटा जाए। निरीक्षण के दौरान कांवड यात्रा-2026 हेतु दिये गये अन्य महत्वपूर्ण निर्दश सम्पूर्ण कांवड़ मार्ग पर निरंतर एवं प्रभावी पुलिस गश्त सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता एवं विशेष निगरानी रखी जाए। यातायात व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं एवं आमजन दोनों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। आधुनिक तकनीकी संसाधनों, सीसीटीवी कैमरों एवं नियंत्रण कक्ष के माध्यम से प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रखी जाए।
किसी भी आपातकालीन सूचना पर न्यूनतम समय में प्रभावी पुलिस रिस्पॉन्स सुनिश्चित किया जाए। अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा निरंतर क्षेत्र भ्रमण कर व्यवस्थाओं का पर्यवेक्षण किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता न बरती जाए। सभी विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित रखते हुए सुरक्षा, यातायात एवं जनसुविधाओं से संबंधित प्रत्येक व्यवस्था को उच्चतम स्तर पर बनाए रखा जाए, जिससे कांवड़ यात्रा पूर्णतः सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके। परिक्षेत्र सहारनपुर पुलिस कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा, सुविधा एवं निर्बाध आवागमन करने हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता, सतर्कता एवं समर्पण के साथ निरंतर कार्यरत है।