-
☰
उत्तर प्रदेश: सड़क हादसे में दिव्यांग बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच में जुटी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कौशाम्बी जनपद के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दिव्यांग बुजुर्ग की मौत हो गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कौशाम्बी जनपद के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दिव्यांग बुजुर्ग की मौत हो गई। यह हादसा सिकंदरपुर बजहा गांव के सामने जीटी रोड किनारे हुआ, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे राहगीरों ने सड़क किनारे एक दिव्यांग बुजुर्ग को मृत अवस्था में पड़ा देखा। पास ही उसकी टूटी हुई साइकिल भी मिली, जिससे हादसे की आशंका जताई गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही संदीपन घाट थाना प्रभारी इंद्रदेव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है थाना प्रभारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की बात सामने आ रही है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।
मध्य प्रदेश: गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग, गौ सम्मान अभियान के तहत सौंपा गया ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: जनता दर्शन में उपमुख्यमंत्री का सख्त रुख, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
राजस्थान: नाले में गिरी गाय को समाजसेवियों ने सुरक्षित निकाला, लोगों ने सराहा
उत्तर प्रदेश: होमगार्ड भर्ती परीक्षा, SSP अभिनंदन सिंह का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था हुई कड़ी
राजस्थान: गौ सम्मान दिवस पर फलोदी में सेवा अभियान, जल कुंडों की सफाई से गौ-पक्षियों को राहत
उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ का ‘जनता दर्शन’ शिकायतों के त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश