-
☰
उत्तर प्रदेश: होमगार्ड भर्ती परीक्षा, SSP अभिनंदन सिंह का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था हुई कड़ी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के अंतर्गत आज दिनांक 27 अप्रैल 2026 को सहारनपुर जनपद में आयोजित प्रथम पाली की परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के अंतर्गत आज दिनांक 27 अप्रैल 2026 को सहारनपुर जनपद में आयोजित प्रथम पाली की परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। परीक्षा की शुचिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अभिनंदन सिंह ने शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी अभिनंदन सिंह ने मुख्य रूप से सन्तालाल एण्ड जयनारायण खेमका गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय इण्टर कॉलेज और इस्लामिया इण्टर कॉलेज का दौरा किया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से समीक्षा की। एसएसपी ने विशेष रूप से परीक्षा कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता और रिकॉर्डिंग व्यवस्था की जांच की गई, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके। प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी और प्रवेश प्रक्रिया को अत्यंत सावधानीपूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।
मध्य प्रदेश: गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग, गौ सम्मान अभियान के तहत सौंपा गया ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: जनता दर्शन में उपमुख्यमंत्री का सख्त रुख, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
राजस्थान: नाले में गिरी गाय को समाजसेवियों ने सुरक्षित निकाला, लोगों ने सराहा
राजस्थान: गौ सम्मान दिवस पर फलोदी में सेवा अभियान, जल कुंडों की सफाई से गौ-पक्षियों को राहत
उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ का ‘जनता दर्शन’ शिकायतों के त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश