-
☰
उत्तर प्रदेश: गौकशी के वांछित बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा व बाइक हुए बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, हत्या, गोकशी, चोरी, लूट, डकैती,नकबजनी, छिनैती,अवैध नशे के कारोबार जैसे आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, हत्या, गोकशी, चोरी, लूट, डकैती,नकबजनी, छिनैती,अवैध नशे के कारोबार जैसे आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 26.04.2026 को थाना बेहट पुलिस टीम द्वारा जसमौर शांकभरी मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग की जा रही थी। तभी जसमौर की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति आता दिखायी दिया। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध ने हड़बडी में मोटरसाइकिल मोड़कर चढ्ढा फार्म हाउस की तरफ जाने वाले रास्ते पर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध का पीछा किया गया। कुछ दुरी पर जाकर तेज गति से मोटरसाइकिल चला रहे संदिग्ध व्यक्ति की फिसल कर गिर गयी। पुलिस टीम को अपने नजदीक आता देख संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायिरंग कर दी।पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायलवस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार/घायल बदमाश की पहचान इंतजार पुत्र पीरु निवासी पथरवा थाना बेहट जनपद सहारनपुर* के रूप में हुई। घायल/गिरफ्तार बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गिरफ्तार/घायल अभियुक्त थाना बेहट पर पंजीकृत गौकशी के मुकदमे का वांछित अभियुक्त है।अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार घायल गौकश के कब्जे से गौकशी करने के उपकरण, 01 अवैध तमंचा .315 बोर व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।
मध्य प्रदेश: गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग, गौ सम्मान अभियान के तहत सौंपा गया ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: जनता दर्शन में उपमुख्यमंत्री का सख्त रुख, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
राजस्थान: नाले में गिरी गाय को समाजसेवियों ने सुरक्षित निकाला, लोगों ने सराहा
उत्तर प्रदेश: होमगार्ड भर्ती परीक्षा, SSP अभिनंदन सिंह का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था हुई कड़ी
राजस्थान: गौ सम्मान दिवस पर फलोदी में सेवा अभियान, जल कुंडों की सफाई से गौ-पक्षियों को राहत
उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ का ‘जनता दर्शन’ शिकायतों के त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश