-
☰
उत्तर प्रदेश: सीएम ग्रिड-2 सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास, विकास कार्यों की हुई शुरुआत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सीएम ग्रिड फेस-2 के अंतर्गत बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का आवास विकास में आयोजित एक कार्यक्रम में महापौर डॉक्टर अजय कुमार व पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा के अलावा कार्यक्रम अध्यक्ष एवं आवास विकास वेल्फेयर एसोसियेशन के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, राहुल लखनपाल, सीएम ग्रिड-2 से सम्बद्व क्षेत्रीय पार्षद दिग्विजय चौहान व सुधीर पंवार, उपसभापति मयंक गर्ग, वरिष्ठ नेता
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सीएम ग्रिड फेस-2 के अंतर्गत बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का आवास विकास में आयोजित एक कार्यक्रम में महापौर डॉक्टर अजय कुमार व पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा के अलावा कार्यक्रम अध्यक्ष एवं आवास विकास वेल्फेयर एसोसियेशन के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, राहुल लखनपाल, सीएम ग्रिड-2 से सम्बद्व क्षेत्रीय पार्षद दिग्विजय चौहान व सुधीर पंवार, उपसभापति मयंक गर्ग, वरिष्ठ नेता दिनेश सेठी, भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, राकेश जैन व अमित गगनेजा तथा पार्षदों व क्षेत्र के प्रमुख लोगों ने शिला पूजन और नारियल फोड़कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। पंडित सोनू पाराशर ने शिला पूजन कराया। इससे पूर्व महापौर डॉक्टर अजय कुमार ने कहा कि सीएम ग्रिड के हकीकत नगर में फेस-1 की श्रृंखला में सीएम ग्रिड फेज-2 में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश बदल रहा है। विकास के प्रति उनका दृढ़ संकल्प और सेवा भाव का संकल्प हम सब के लिए एक प्रेरणा है। सीएम ग्रिड-2 के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य मुख्यमंत्री जी के दृढ़ संकल्प का ही परिणाम है। भूमिगत डक्ट का कार्य, फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट-पोल्स एवं बोलार्ड, वाटर लाइन, सीवर सर्विस लाइन, स्टार्म वाटर डेªन 450 एमएम हयूम पाइप, रोड साइनेज, स्ट्रीट फर्नीचर बैंच व डस्टबिन तथा लेण्ड स्केपिंग एण्ड ग्रीनरी वर्क आदि कार्य किये जायेंगे। इसके अलावा किसान नेता अनिल महाला, भाजपा के पूर्व नगरायध्यक्ष अमित गगनेजा व राजेन्द्र चौधरी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम संयोजक दिग्विजय चौहान ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक पुरुषोत्तम कुमार, सहायक नगरायुक्त बिकासधर दुबे, एई मदनपाल, पार्षद मोहर सिंह, सुलेख चंद, ज्योति अग्रवाल, वीरेंद्र उपाध्याय, राजू जाटव, सोपिन पाल, राजेंद्र कोहली, संजय सैनी, नामित पार्षद शिवमंगल, पार्षद प्रतिनिधि विनोद सैनी, परविंदर तोमर, संदीप चौधरी, स्वराज सिंह के अतिरिक्त राजेंद्र अरोड़ा, डॉक्टर ए के प्रताप, पुष्पेंद्र चौधरी, रवि गुप्ता, नरेंद्र बालियान, नवीन लांबा, नीरज चौधरी, श्रेया गौड़ संजय राणा, राजा पसरीचा व अभिषेक चौधरी आदि शामिल रहे। संचालन माननीय डॉक्टर वीरेन्द्र आज़म ने किया।
महापौर ने कहा कि इस योजना के अलावा मुख्यमंत्री ने ढमोला की सफाई ओर क्रेगी नाले के लिए भी करीब दस-दस करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। उन्होंने अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से कहा कि प्रयास किया जाए कि सड़क निर्माण के दौरान लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पडे़। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि योगी सरकार में प्रदेश में विकास की बयार बह रही है। उत्तर प्रदेश विकास का मॉडल बन गया है। आज उत्तर प्रदेश के सुशासन की पूरे देश में चर्चा हो रही है। उन्होंने सीएम ग्रिड के दूसरे चरण में सड़क की स्वीकृति के लिए महापौर डॉक्टर अजय कुमार की सराहना की। मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश कुमार ने सीएम ग्रिड-2 के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि दो किमी लंबी इस सड़क पर 38 करोड़ 17 लाख रुपये व्यय होगा। उन्होंने बताया कि सीएम ग्रिड फेज-2 योजनान्तर्गत बनने वाली सड़क के दौरान भूमिगत विद्युत लाइन कार्य,
छत्तीसगढ़: पीएम आवास योजना की सख्त समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई तेज
हरियाणा: जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्या मंत्री सैनी रहे मौजूद, स्वच्छता अभियान पर दिया गया जोर
छत्तीसगढ़: नवोदय विद्यालय का 100% रिजल्ट, 81 में से सभी विद्यार्थी पास
मध्य प्रदेश: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग
छत्तीसगढ़: मनरेगा की बड़ी सफलता, पनारी नाले से गांव में लौटी खुशहाली
उत्तर प्रदेश: सीबीएसई बोर्ड में 98% रिजल्ट लेकर आरोही मौर्या बनी भदोही की नई टॉपर