Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में धूमधाम से निकली श्रीराम की बारात, जगह-जगह हुई पुष्प की वर्षा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 13/10/2026 10:32:42 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 13/10/2026 10:32:42 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान में सोमवार, 12 अक्टूबर को श्रीराम बारात हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ निकाली गई। प्राचीन सिद्धपीठ मंदिर ठाकुरद्वारा सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के अंतर्गत निकली बारात में आकर्षक धार्मिक झांकियां, बैंड-बाजे और नासिक ढोल पार्टी मुख्य आकर्षण रहे। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर श्रीराम बारात का स्वागत किया। कार्यक्रम के तहत रामलीला मंच पर धनुष यज्ञ प्रसंग का मंचन किया गया। इसके बाद रामलीला भवन, मोहल्ला कायस्थान से श्रीराम बारात की शुरुआत हुई। बैंड-बाजों, डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुनों के बीच निकली बारात में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। जय श्रीराम के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया।

श्रीराम बारात नगर के मुख्य बाजार, पीठ बाजार, शहरी पुल चौक, दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, हाथी गेट और गुर्जर चौपाल सहित विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी और अपने निर्धारित स्थान पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बारात में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की सुंदर झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया। सीता, राम और लक्ष्मण की आकर्षक झांकी से सजा रथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसी रथ पर विराजमान सनातन धर्म सभा के प्रधान जयराज पंवार और पंडित दिग्विजय शर्मा ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर सनातन धर्म सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों सहित रामलीला आयोजन से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला और धार्मिक जयकारों से नगर का माहौल भक्तिमय बना रहा।

 

Related News

छत्तीसगढ़: जमीन विवाद में चाची से मारपीट का आरोप, दोनों पक्ष आमने-सामने, पुलिस जांच में जुटी

मध्य प्रदेश: मूंदी में दशहरा जुलूस पर मुस्लिम समाज ने की भव्य पुष्पवर्षा, गले मिलकर दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश: 15 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान, शिक्षा, रोजगार, नशामुक्ति और सामाजिक सुधार के मुद्दों पर होगा मंथन

 छत्तीसगढ़: सेवा सेतु से आसान हुई शासकीय सेवाएं, अमर सिंह को मिला जाति प्रमाणपत्र

 उत्तर प्रदेश: पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिसकर्मियों के भत्तों में बढ़ोतरी का ऐलान, मोटरसाइकिल भत्ता ₹1,000 और सिम भत्ता ₹2,500

मध्य प्रदेश: जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए आगे आई अन्नपूर्णा मुहिम, छह सदस्यों के परिवार को मिलेगी राहत


Featured News